'महागठबंधन का MLC चुनाव में होगा सूपड़ा साफ':बक्सर में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बोले- MY समीकरण फेल होगा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी रविवार को बक्सर पहुंचे। वे एमएलसी चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने आए थे। पुराना भोजपुर के समीप दोपहर करीब 2 बजे आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता विजय मिश्रा ने सरावगी को ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। रोहित सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। मुस्लिम-यादव वोट बैंक पूरी तरह विफल रहेगा सभा को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार भी 'एमवाई समीकरण' (मुस्लिम-यादव वोट बैंक) पूरी तरह विफल रहेगा। उनके अनुसार, बिहार की राजनीति अब पुराने समीकरणों से आगे निकल चुकी है और मतदाता विकास तथा सुशासन के मुद्दों पर मतदान कर रहे हैं। ''एमएलसी चुनाव में उनका सूपड़ा साफ होना तय'' प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और महागठबंधन पर विशेष रूप से हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि एमएलसी चुनाव में उनका "सूपड़ा साफ" होना तय है। सरावगी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल जनता के भरोसे पर खरे नहीं उतरे हैं, जबकि भाजपा सरकार विकास कार्यों के माध्यम से लोगों का विश्वास जीत रही है। सरावगी ने अन्य राज्यों के राजनीतिक हालात का भी जिक्र किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी भाजपा तेजी से मजबूत हो रही है और आने वाले समय में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
May 3, 2026 - 18:51
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.