बक्सर की 27 पंचायतों में सहयोग शिविर:16 जून 2026 को होगा जनता की समस्याओं का समाधान

बक्सर जिला प्रशासन 16 जून 2026 को जिले की विभिन्न पंचायतों में विशेष सहयोग शिविर आयोजित करेगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और प्रशासनिक सेवाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाना है। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन शिविरों में प्रशासनिक, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो मौके पर ही लोगों की शिकायतों और समस्याओं का निवारण करने का प्रयास करेंगे। जिला प्रशासन ने बताया कि शिविरों का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। इसमें इटाढ़ी प्रखंड के चिलहर, राजपुर प्रखंड के रसेन एवं राजपुर, चौसा प्रखंड के सरेंजा, डुमरांव प्रखंड के अटांव एवं छतनवार, सिमरी प्रखंड के दुल्लहपुर एवं सहियार, ब्रह्मपुर प्रखंड के भदवर एवं बराढ़ी, चक्की प्रखंड के जवही दियर, नावानगर प्रखंड के नावानगर एवं भदार, चौगाई प्रखंड के मुरार तथा केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत में सहयोग शिविर लगाए जाएंगे। दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान बक्सर प्रखंड के खुटहां एवं उमरपुर, चौसा प्रखंड के बनारपुर, इटाढ़ी प्रखंड के कुकुढ़ा, राजपुर प्रखंड के मगरांव एवं खीरी, डुमरांव प्रखंड के अरियांव एवं कोरानसराय, सिमरी प्रखंड के काजीपुर एवं कठार, चक्की प्रखंड के चंदा तथा चौगाई प्रखंड के चौगाई पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। सहयोग शिविर में हर विभाग के अधिकारी रहेंगे जिला प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक सहयोग शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, कृषि, पंचायत, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ग्रामीण अपनी शिकायतें, आवेदन और विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया जाएगा, जबकि जटिल मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। बैठने और शीतल पेयजल की व्यवस्था शिविर स्थलों पर आम नागरिकों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, शीतल पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाएं। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में शिकायत निवारण व्यवस्था अधिक प्रभावी और सुगम बनेगी।

Jun 5, 2026 - 21:32
 0