फुलवारी शरीफ में विवाहिता की संदिग्ध मौत:ससुराल वाले बोले- सुसाइड की है, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप; पति समेत चार हिरासत में

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। घटना ईसापुर राय चौक के पास रविवार देर रात की बताई जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में मोनिका के पति जितेंद्र कुमार (40), ससुर जगदीश यादव, सास कांति देवी और ननद मीना कुमारी शामिल हैं। पुलिस ने मृतक मोनिका कुमारी (33) के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। 2017 में हुई थी शादी, दहेज में सोने की चेन की डिमांड जानकारी के मुताबिक, मोनिका कुमारी की शादी 19 नवंबर 2017 को फुलवारी शरीफ के राय चौक निवासी जगदीश यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार से हुई थी। मोनिका के पिता उमेश प्रसाद यादव, जो पटना के गोलघर शिव मंदिर के निवासी हैं, ने बताया कि शादी के बाद से ही जितेंद्र कुमार सोने की चेन की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जितेंद्र कुमार पहले एक निजी नौकरी करते थे, जो छूट गई थी। बाद में ₹20,000 देने के बाद उन्हें पटना की एक अन्य निजी कंपनी में नौकरी मिली, लेकिन इसके बाद भी वे लगातार सोने की चेन के लिए मोनिका को प्रताड़ित करते रहे। हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि, रविवार रात जितेंद्र कुमार के बहनोई रतनलाल ने उन्हें सूचना दी कि मोनिका कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आधी रात को जब वे पटना से फुलवारी शरीफ पहुंचे, तो उन्होंने मोनिका का शव बिस्तर पर पड़ा देखा। उमेश प्रसाद ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने मोनिका कुमारी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। पति समेत चार लोगों को हिरासत में लिया परिजनों ने फुलवारी शरीफ थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उनके आवेदन के आधार पर पति जितेंद्र कुमार, ससुर जगदीश यादव, सास कांति देवी और ननद मीना कुमारी को हिरासत में लिया है।

May 4, 2026 - 14:14
 0