पश्चिम-चंपारण की 9 सीटों पर 26 लाख वोटर्स का फैसला:72 प्रत्याशी मैदान में उतरे, 47 हजार युवा मतदाता पहली बार करेंगे वोट

पश्चिमी चंपारण के 9 विधानसभा सीटों पर सेकेंड फेज(11 नवंबर) में चुनाव है। सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इन 9 सीटों पर कुछ 72 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 26 लाख 27 हजार 131 मतदाता करेंगे। इनमें 14 लाख 3 हजार 461 पुरुष, 12 लाख 23 हजार 580 महिलाएं और 90 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस बार जिले के 47 हजार 340 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। इनमें अधिकांश की उम्र 18 से 19 साल के बीच है। जिले की सभी नौ सीटों पर होगी कांटे की टक्कर पश्चिम चंपारण जिले में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, नौतन, सिकटा, लौरिया, रामनगर, बगहा और वाल्मीकिनगर। यहां NDA और महागठबंधन के बीच सीधी और बहु-कोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है। बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी भी इस जिले से चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों पर अभी तक इतने प्रतिशत वोटिंग हुई नरकटियागंज - चनपटिया - बेतिया - नौतन - सिकटा - लौरिया - रामनगर - बगहा - वाल्मीकिनगर - महागठबंधन में कौन कहां से मैदान में महागठबंधन ने इस बार सीटों का बंटवारा कांग्रेस, राजद, माले और VIP के बीच किया है। एनडीए में बीजेपी सात और जदयू दो सीटों पर NDA गठबंधन में सीटों का बंटवारा इस प्रकार हुआ है। थर्ड जेंडर मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध जिला प्रशासन ने बताया कि 90 थर्ड जेंडर मतदाताओं के लिए विशेष रूप से सुगम मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Nov 10, 2025 - 20:31
 0