पटना में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश:कंकड़बाग में बेटे को छोड़ने जा रही थी स्कूल, महीनेभर में चेन स्नैचिंग की तीसरा मामला

पटना के कंकड़बाग इलाके के द्वारिका कॉलेज वाली गली में शुक्रवार सुबह छिनतई का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना के समय महिला अपने घर से बेटे को पैदल स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस घटना के बाद महिला रोते बिलखते अपने परिजनों के साथ कंकड़बाग थाने पर पहुंचीं। शिकायत पर पुलिस महिला के बताए लोकेशन पर गई और पड़ताल शुरू किया। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है। डेढ़ लाख रुपए का चेन छिनकर भागे बदमाश पीड़ित महिला दीप शिखा सिन्हा ने बताया, 'सुबह मैं बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी के घर के पास से गुजर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और बाइक सटाकर चेन गले से झपटकर भागने लगे। भागने के दौरान वो पीछे मुड़कर भी देख रहे थे। दोनों ने सिर्फ हेलमेट लगाया था। चेहरे पर मास्क नहीं था। पीड़ित महिला दीप शिखा गृहिणी हैं, उनके पति NGO में काम करते हैं। उनके मुताबिक, चोरी हुए चेन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपए थी। कंकड़बाग इलाके में एक्टिव हुआ गैंग यह हाल के दिनों में हुई तीसरी चेन छिनतई की घटना है। इससे पहले डॉक्टर की मां, और कंकड़बाग ऑटो स्टैंड से पहले निजी रेस्टोरेंट के पास चांदमारी रोड के रहने वाले अभिषेक राज नाम के शख्स के साथ भी घटना हो चुकी है। इन घटनाओं को बाद अब पुलिस भी एक्टिव हो गई है। सादे लिबास में पुलिस वाले अपराधियों को पकड़ने में लगे हैं। थानेदार की ओर से भी अपने स्तर से एक टीम बनाई गई है, जो इन अपराधियों का सुराग लगाने में जुटे हैं।

Nov 28, 2025 - 13:28
 0