नूंह के वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से रेप:लड़की ने चौकीदार पर लगाया आरोप, काउंसलर ने खाने में दिया नशीला पदार्थ

नूंह जिले के वन स्टॉप सेंटर से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां सुरक्षा के लिए रह रही एक नाबालिग लड़की ने सेंटर के चौकीदार पर रेप करने का आरोप लगाया है। नाबालिग ने सेंटर की काउंसलर पर भी इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद नूंह शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से नूंह के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। पीड़िता का आरोप है कि सेंटर में तैनात चौकीदार लगातार उस पर गलत नजर रखता था और मौका मिलते ही उसके साथ अशोभनीय हरकतें करता था। उसने कई बार इसका विरोध किया और शिकायत करने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। काउंसलर पर नशीला पदार्थ देने का आरोप शिकायत में कहा गया है कि सेंटर में काउंसलर के पद पर कार्यरत चौकीदार की भांजी ने उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। आरोप है कि बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर चौकीदार ने उसके साथ रेप किया। जब उसे होश आया और उसने विरोध किया तो उसे उसके पति और पिता को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने दावा किया है कि उसने इस पूरे मामले की शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) और सीएम ग्राम पोर्टल पर भी की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उसने पूरी घटना अपने पति को बताई, जिसके बाद पति ने नूंह शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 68, 64(2), 123 और 351(2) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी जगवती ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और वैज्ञानिक साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jul 25, 2026 - 00:02
 0