तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK को एकतरफा बढ़त:केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी; UDF 95 सीटों पर आगे
असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन हो गई है। TVK कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है। इधर, केरलम में 10 साल बाद UDF सरकार की वापसी हो रही है। अकेले कांग्रेस 61 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 6 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 राज्यों के नतीज आने के बाद शाम करीब 7 बजे BJP हेडक्वॉर्टर पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। तमिलनाडु में जश्न की 3 तस्वीरें… पिता पर केस किया, बच्चों के लिए स्कूल बनवाया, जानिए एक्टर विजय के बारे में… 11 राज्यों में भाजपा बहुमत में, 12 राज्यों में सरकार में शामिल 4 राज्यों के चुनावी नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…



