जनगणना ड्यूटी से नदारद टीचर पर होगी FIR:फतेहाबाद शहर में लगाई थी ड्यूटी; डीसी के आदेश पर ईओ ने SHO को लिखा

फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय की ओर से जनगणना कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में एक शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में परिषद के ईओ सुरेश चौहान द्वारा सिटी थाना प्रभारी को पत्र लिखा गया है। शिकायत पत्र के अनुसार, गांव बोसवाल स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में तैनात टीजीटी (सोशल स्टडी) श्याम सुंदर को जनगणना 2027 के लिए एन्यूमरेटर नियुक्त किया गया था। उन्हें शहर फतेहाबाद में HLB नंबर-125 आवंटित किया गया था और जनगणना कार्य 1 मई से शुरू हो चुका है। स्पष्ट निर्देशों के बावजूद संबंधित शिक्षक ने कार्य शुरू नहीं किया और जानबूझकर अपने सुपरवाइजर से संपर्क भी तोड़ लिया। विभाग और सुपरवाइजर द्वारा कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने न तो कॉल रिसीव की और न ही अनुपस्थिति को लेकर कोई जानकारी दी। 3 मई को भेजा था कारण बताओ नोटिस इसके बाद 3 मई को उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 4 मई सुबह 10 बजे तक जवाब देने के निर्देश दिए गए, लेकिन उसने तय समय में कोई जवाब नहीं दिया। विभाग ने इसे कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही माना है। इसके बाद मंगलवार को हुई बैठक में डीसी डॉ.विवेक भारती ने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए एफआईआर दर्ज कराने को कहा। इसी के तहत नगर परिषद ने पुलिस को पत्र लिखकर भारत की जनगणना अधिनियम 1948 और जनगणना नियम 1990 के तहत मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। परिषद ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर उसकी प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराने को भी कहा है। हमने कार्रवाई के लिए लिख दिया-ईओ नगर परिषद के ईओ सुरेश चौहान ने बताया कि हमने संबंधित टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को लेटर लिख दिया है। आगामी कार्रवाई करने का काम पुलिस का है।

May 5, 2026 - 21:55
 0