चम्पावत विधानसभा को 3.89 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यों को मिली मंजूरी।*
चम्पावत विधानसभा को 3.89 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यों को मिली मंजूरी।*
*चम्पावत विधानसभा को 3.89 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यों को मिली मंजूरी।*
घोषणा संख्या 228 और 229 के लिए 1.87 करोड़ की पहली किश्त जारी, डीएम ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। शासन ने ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 228/2026 और 229/2026 के तहत कुल 3.89 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
घोषणा संख्या 228 के लिए 1.58 करोड़ रुपये और घोषणा संख्या 229 के लिए 2.31 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष 1.87 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त भी जारी कर दी गई है। धनराशि जारी होने के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। शासन ने कार्यों की नियमित निगरानी के साथ प्रत्येक तीन माह में प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यस्थल पर योजना की लागत, कार्य प्रारंभ एवं पूर्ण होने की तिथि और कार्यदायी संस्था सहित आवश्यक जानकारी वाला स्थायी सूचना बोर्ड लगाने को भी कहा गया है।
धनराशि स्वीकृत होने और पहली किश्त जारी होने से चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों के धरातल पर उतरने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।



