गयाजी के नागकुट पहाड़ी पर आग लगी:बस्ती पर मंडराया खतरा; आग पर काबू पाने की कोशिश जारी, तेज हवा बनी चुनौती
गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर सीताकुंड स्थित नागकुट पहाड़ी पर आज आग लग गई। देखते ही देखते झाड़ियों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग मंदिर परिसर के पास से शुरू होकर पहाड़ी की चोटी तक एक लाइन में फैलती चली गई। दूर-दूर तक लपटें नजर आने लगीं। करीब एक किलोमीटर दूर से भी आग साफ दिख रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने के पीछे शरारती तत्वों की भूमिका हो सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग की लपटें देख आसपास के लोगों में डर का माहौल है। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से फैल रही है और दिशा बदलते हुए उत्तर से दक्षिण और पश्चिम की ओर बढ़ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की दो बड़ी गाड़ियां लगाई गई हैं। लेकिन पहाड़ी पर रास्ता नहीं होने से टीम को ऊपर तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। बावजूद इसके फायर फाइटर लगातार आगे बढ़कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। दमकल टीम के देरी से पहुंचने पर नाराजगी ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी दमकल टीम को पहुंचने में देर हुई। इसको लेकर लोगों में नाराजगी भी दिखी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि आग को जल्द रोका जा सके। नागकुट पहाड़ी क्षेत्र हरियाली और पेड़-पौधों के लिए जाना जाता है। ऐसे में आग से बड़े पैमाने पर पर्यावरणीय नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
Apr 12, 2026 - 23:56
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.