क्या PK की सलाह से विजय ने तमिलनाडु में बजाया जीत का डंका, TVK की जीत की क्यों 1 साल पहले की थी भविष्यवाणी
पीके की सलाह दी थी कि अगर विजय अकेले चुनाव लड़ते हैं तो उनके जीतने की संभावना काफी मजबूत है। पीके ने विजय की जीत के लिए तीन अहम शर्तें भी बताई थीं।
तमिलनाडु चुनाव में सबसे अधिक सीट लाकर अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय ने सबको हैरत में डाल दिया है। तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने इस चुनाव में 108 सीटें अपने नाम की हैं। मंगलवार को टीवीके प्रमुख विजय ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। इसमें वे विधायक दल के नेता चुने गए। वीके को सरकार बनाने के लिए 118 विधायक चाहिए, चूंकि विजय की पार्टी के पास 108 विधायक हैं ऐसे में उन्हें बाकि 10 के लिए किसी पार्टी के सहयोग की जरूरत पड़ेगी।
ALSO READ: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी नहीं देंगी इस्तीफा तो भी बंगाल में बन जाएगा BJP का CM, क्या कहता है नियम इस बीच उनकी जीत और कैंपेन के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहे हैं। ऐसा ही प्रशांत किशोर के साथ उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे विजय को सलाह देते हुए विजय की जीत का दावा कर रहे हैं।
आखिर क्या है वीडियो में
फरवरी 2025 में महाबलीपुरम में TVK के पहले स्थापना दिवस कार्यक्रम में पीके ने मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि वे महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा लोकप्रिय बिहारी बन जाएंगे, अगर वह विजय की पार्टी को जीत दिला देते हैं। उन्होंने कहा था, कि अगर मुझे तमिलनाडु में सबसे लोकप्रिय बिहारी बनना है, तो मुझे धोनी से मुकाबला करना होगा, जो चेन्नई सुपर किंग्स को जिताते हैं। इस कार्यक्रम से कुछ महीने पहले ही किशोर ने अनुमान जताया था कि TVK को 15 से 20 प्रतिशत तक वोट शेयर मिल सकता है।
ALSO READ: SIR में नाम कटा, बाद में विधायक बना, 1 सीट पर अभी भी चल रही है काउंटिंग
बताई थीं 3 शर्तें
मार्च में उन्होंने अपने रुख को दोहराते हुए कहा कि अगर विजय अकेले चुनाव लड़ते हैं तो उनके जीतने की संभावना काफी मजबूत है। पीके ने विजय की जीत के लिए तीन अहम शर्तें भी बताईं। उनके मुताबिक, यदि AIADMK भाजपा के साथ जाती है, DMK का गठबंधन जस का तस रहता है और TVK अकेले मैदान में उतरती है, तो विजय के पास जीत का अच्छा मौका होगा—बशर्ते वह अगले 10-12 महीनों में मजबूत राजनीतिक ढांचा तैयार करें और एक नेता के रूप में अपेक्षित मेहनत करें।
चुने गए विधायक दल के नेता
मंगलवार को टीवीके प्रमुख विजय ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। इसमें वे विधायक दल के नेता चुने गए। टीवीके प्रमुख ने पार्टी मुख्यालय में पेरियार ई.वी रामसामी, बीआर आंबेडकर, के. कामराज, वेलू नाचियार और अंजलाई अम्माल को पुष्पांजलि अर्पित की। विजय का उनके पार्टी सदस्यों और कई विधायकों ने स्वागत किया। एक विधायक ने कहा कि विजय ने विधायक दल के नेता के चुनाव और विधानसभा में विधायकों के आचरण पर चर्चा करने के लिए पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई थी। Edited by : Sudhir Sharma



