करनाल में जमीन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे:फर्जी बयाना तैयार कर हस्ताक्षर करवाए, अब जमीन की रजिस्ट्री करवाने से इंकार

करनाल के घरौंडा क्षेत्र में जमीन खरीदवाने के नाम पर 17 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मुंडीगढ़ी के दो लोगों ने चार लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जमीन दिलाने के बहाने रकम ली, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। आरोप है कि इसके बजाय फर्जी बयाना और एग्रीमेंट तैयार करवाकर उनके हस्ताक्षर करा लिए गए। शिकायत के बाद घरौंडा थाना पुलिस ने 21 अगस्त को चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन की रजिस्ट्री के बजाय बनवाया फर्जी एग्रीमेंट पुलिस को दी शिकायत में गांव मुंडीगढ़ी निवासी याबिद और मेफरीन ने बताया कि आरोपी सोनीपत निवासी इकराम, बल्हेड़ा निवासी हारून, फारूक, और तालीम ने उनके पति/भाई साजिद के साथ जमीन खरीदवाने के नाम पर धोखाधड़ी की। शिकायतकर्ताओं के अनुसार आरोपियों ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे कुल 17 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। इसके बावजूद साजिद के नाम जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने झूठा बयाना और एग्रीमेंट तैयार करवाकर उनके हस्ताक्षर करा लिए। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि यह कथित एग्रीमेंट उनके पास मौजूद है। उन्होंने आरोपियों को रुपए देने के संबंध में दस्तावेज, पुख्ता सबूत और गवाह होने की बात कही है, जिन्हें जांच के दौरान पुलिस के सामने पेश किया जाएगा। धमकियों के बीच साजिद की 21 अगस्त 2025 को मौत शिकायत में याबिद और मेफरीन ने आरोप लगाया कि इकराम, हारून, तालीम और फारूक उनके पति/भाई साजिद को लगातार जान से मारने की धमकियां देते थे। इससे साजिद काफी मानसिक तनाव में रहने लगा था। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि साजिद की मृत्यु 21 अगस्त 2025 को हो गई। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपियों की कथित धोखाधड़ी और धमकियों के कारण साजिद अत्यधिक मानसिक तनाव में था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शिकायतकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य उचित कानूनी धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत 26 मई 2026 को दर्ज आवेदन के तहत दी गई थी। उच्च अधिकारियों से जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मिलने पर यह आवेदन डाक के माध्यम से घरौंडा थाना पहुंचा। पुलिस कार्रवाई के तहत सब इंस्पेक्टर रोहताश ने शिकायत के आधार पर आज घरौंडा थाना में दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aug 22, 2026 - 09:05
 0