आरा में 2 बाइकों की आपस में टक्कर:हादसे में ठेकेदार की मौत, दूसरा युवक घायल; मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे
आरा-सलेमपुर मेन रोड पर 2 बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। मृतक राकेश मुफस्सिल के बेलघाट गांव(वार्ड संख्या 4) के रहने वाले थे। राजकोट में एक प्राइवेट कंपनी में ठेकेदारी का काम करते थे। भाई रितेश ने बताया कि पड़ोसी के यहां मुंडन कार्यक्रम था। बाइक से महुली घाट जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। सिर में गंभीर चोट लगी थी। पैर घुटने के नीचे टूट गई थी। घर में मचा कोहराम स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। परिवार में पत्नी असरफी देवी, बेटी जिया कुमारी(4) और चार भाई-बहन है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
May 4, 2026 - 14:14
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.