'लालू परिवार को जनता के टैक्स पर ऐश की आदत':बंगला विवाद पर भाजपा का हमला, कहा-नोटिस के बाद भी राबड़ी आवास क्यों खाली नहीं किया?
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस को लेकर बिहार की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रहा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे कानून और नियमों का सीधा मामला करार दिया है। एक महीना बाद भी क्यों नहीं खाली किया बंगला? इस संबंध में भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू-राबड़ी परिवार पर तीखा हमला बोला। सवाल खड़े करते हुए नीरज कुमार ने कहा, “क्या लालू परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है? राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिले एक महीना हो गया, इसके बावजूद अब तक बंगला खाली नहीं किया गया। सवाल यह है कि क्या लालू परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है? 'जनता के पैसे पर ऐश करना लालू परिवार की आदत'- नीरज कुमार नीरज कुमार ने आगे कहा कि ''जब बिहार की NDA सरकार ने ऑप्शनल सरकारी आवास भी आवंटित कर दिया, तब पुराने बंगले को खाली न करना हठधर्मिता और विशेषाधिकार की मानसिकता को दर्शाता है। “क्या जनता की संपत्ति पर कब्जा जमाए रखना चाहता है लालू परिवार? क्या जनता के टैक्स के पैसे पर ऐश करने की आदत लालू परिवार को पड़ चुकी है?” क्या है पूरा मामला? राबड़ी देवी लंबे समय से 10 सर्कुलर रोड, पटना स्थित सरकारी आवास में रह रही हैं। भवन निर्माण विभाग ने उन्हें यह बंगला खाली करने का औपचारिक नोटिस जारी किया है। सरकार ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्हें 39 हार्डिंग रोड स्थित वैकल्पिक सरकारी आवास भी आवंटित कर दिया है। इसके बावजूद अब तक पुराना बंगला खाली नहीं किया गया है, जिससे विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा ने कहा- नियम सर्वोपरि भाजपा का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री को आजीवन सरकारी बंगला देने का कोई वैधानिक प्रावधान अब लागू नहीं है। आवास का आवंटन मौजूदा पद और नियमों के आधार पर होता है। यह कार्रवाई न किसी के खिलाफ है और न किसी को टारगेट करने के लिए, बल्कि यह पूरी तरह नियमों के तहत की जा रही है। नीरज कुमार ने स्पष्ट कहा हैं कि सरकारी बंगला किसी की जागीर नहीं है। नियम सबके लिए एक समान हैं, चाहे वह आम नागरिक हो या बड़ा राजनीतिक परिवार। क्यों अहम है 10 सर्कुलर रोड? 10 सर्कुलर रोड बंगला दशकों तक लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का आधिकारिक आवास रहा है। यह स्थान केवल निवास नहीं, बल्कि लालू परिवार की राजनीतिक पहचान और गतिविधियों का केंद्र भी रहा है। इसी कारण इसे खाली कराने की कार्रवाई को राजद भावनात्मक और राजनीतिक दोनों मुद्दों से जोड़कर देख रहा है।