महाराष्ट्र निकाय चुनाव:286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए काउंटिंग जारी, शुरुआती रुझानों में महायुति 150+ सीटों पर आगे

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों की मतगणना रविवार सुबह 10 बजे से जारी है। आज शाम तक राज्य की 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के नतीजे सामने आएंगे। चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति और विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) के बीच है। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन करीब 150 सीटों पर आगे चल रही है। MVA अभी 50 सीटों से नीचे है। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव दो चरणों में हुए थे। पहले चरण में 2 दिसंबर को 263 निकायों में मतदान हुआ था। बाकी 23 नगर परिषदों और कुछ खाली पदों पर 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। धुले की डोंडाइचा नगर परिषद और सोलापुर की उंगर नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ। जलगांव जिले की जामनेर नगर परिषद में भी अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला नहीं हुआ। तीनों पदों पर भाजपा ने निर्विरोध जीत हासिल की। कुछ जगहों पर महायुति दलों की पार्टियों में फ्रेंडली फाइट निकाय चुनावों में मुख्य टक्कर महायुति में शामिल भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की NCP का विपक्षी MVA गठबंधन के उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की NCP और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, कुछ जगहों पर सत्तारूढ़ गठबंधन के दल, भाजपा, शिंदे की शिवसेना और पवार की NCP आमने-सामने हैं। कुल मिलाकर, भाजपा नेतृत्व वाले महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच मुकाबले के साथ गठबंधनों के भीतर फ्रेंडली फाइट भी है। --------------------------- निकाय चुनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... शशि थरूर जहां से सांसद, वहां NDA निकाय चुनाव जीता:तिरुवनंतपुरम के 101 वार्डों में से 50 पर जीत, 45 साल से लेफ्ट का कब्जा था केरल के निकाय चुनाव में NDA को बड़ी कामयाबी मिली है। गठबंधन ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों पर जीत दर्ज की है। पिछले 45 साल से यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा है। LDF 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) को 19 वार्डों में विजय मिली है। 2020 में तिरुवनंतपुरम के स्थानीय निकाय चुनावों में LDF ने 52 वार्ड जीते थे। भाजपा-नेतृत्व वाले NDA को 33 वार्ड मिले थे और UDF ने 10 वार्डों में जीत हासिल की थी। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ माना जाता है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें...

Dec 21, 2025 - 14:16
 0