बिहार में लहर के बीच राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, अंता उपचुनाव में तीसरे नंबर पर
Rajasthan Anta Bypoll election Results : बिहार चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही भाजपा को राजस्थान की अंता सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की जीत लगभग तय नजर आ रही है। भाजपा के मोरपाल सुमन तीसरे ...
Rajasthan Anta Bypoll election Results : बिहार चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही भाजपा को राजस्थान की अंता सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की जीत लगभग तय नजर आ रही है। भाजपा के मोरपाल सुमन तीसरे नंबर पर है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 20 में 15 राउंड की गिनती के बाद प्रमोद जैन 13 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय नरेश मीणा दूसरे नंबर पर है जबकि मोरपाल सुमन 14,296 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
अंता विधानसभा सीट झालावाड़ लोकसभा में आती है। यहां से पूर्व मुख्यमत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह सांसद हैं। अंता उपचुनाव में भाजपा के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल, वसुंधरा राजे, दुष्यंत सिंह समेत कई दिग्गजों ने मोर्चा संभाला था। हालांकि वे मतदाताओं को रिझाने में विफल रहे।
अंता विधानसभा सीट पर हुए 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में रिकॉर्ड 80.32 फीसदी वोट डाले गए थे। यह उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था।
edited by : Nrapendra Gupta



