बिहार चुनाव जीतने पर भाजपाइयों ने रोहतक में मनाया जश्न:ढोल बजाकर डांस किया, पटाखे फोड़े; पूर्व मंत्री बोले-कांग्रेस को जनता ने सबक सिखाया

बिहार चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय में जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू व जलेबी बांटकर खुशी मनाई और ढोल बजाते हुए जमकर डांस किया। साथ ही कार्यालय के बाहर पटाखे भी फोड़े गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बहुमत के साथ जीतने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचते हुए खुशी जाहिर की। बिहार चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न, 5 तस्वीरें.... एनडीए सरकार ने दलाली को खत्म किया पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस ने जनता में अपना विश्वास पैदा नहीं कर पाया। केवल चोरी, चोरी, चोरी की बात करने वालों को जनता ने बिहार में सबक सिखा दिया। अगर वोट चोरी होती तो दीपेंद्र हुड्डा साढ़े 4 लाख वोटों से कैसे जीत जाते। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिना पर्ची खर्ची नौकरी दी, दलाली को खत्म किया। राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा व भूपेंद्र हुड्डा झूठ की राजनीति फैला रहे हैं, उन्हें जनता नकार चुकी है। जब कांग्रेस जीतती है, तो आरोप नहीं लगाते। इसलिए जनता इन्हें नकार रही है और आज विपक्ष का नेता भी नहीं बन पा रहा है। दिल्ली में अधिकारियों को पहले ही बता दिया था आंकड़ा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि जिस तरह के काम कांग्रेस कर रही है, जनता उन्हें ठेंगा दिखा रही है। कल दिल्ली एयरपोर्ट से उतरते ही अधिकारियों को कहा था कि 175 से 180 सीट बिहार में जीतेंगे। लेकिन जनता ने 200 पार सीट जीताकर एनडीए पर भरोसा जताया है। जनता ने बिहार में महागठबंधन को नकार दिया है।

Nov 14, 2025 - 20:51
 0