LIVE: CJI गवई आज होंगे रिटायर, सोमवार को शपथ लेंगे नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत
Latest News Today Live Updates in Hindi : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई आज रिटायर हो रहे हैं और सोमवार को न्यायमूर्ति सूर्यकांत देश के 53वें सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे। पल पल की जानकारी...
Latest News Today Live Updates in Hindi : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई आज रिटायर हो रहे हैं और सोमवार को न्यायमूर्ति सूर्यकांत देश के 53वें सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे। पल पल की जानकारी...
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिण अफ्रीका दौरे का आज आखिरी दिन है।
-दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी तुफील नियाज भट्ट गिरफ्तार।
-समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के लिए जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को तीन महीने बढ़ाने की मांग की है।
CJI गवई आज रिटायर होंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को राष्ट्रपति भवन में सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे।वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर ट्रंप और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए इसे लोकतंत्र का आदर्श बताया। थरूर का कहना है कि भारत में चुनावों के बाद भी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर राष्ट्रहित में काम करना चाहिए। ALSO READ: ट्रंप-ममदानी के बहाने शशि थरूर ने की लोकतंत्र की बात, इसमें कांग्रेस के लिए क्या है संदेश?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस समय बड़ा झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने जी-20 की अगली अध्यक्षता अमेरिका को सौंपने से इनकार कर दिया। अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका के साथ कूटनीतिक मतभेदों के चलते G20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया था। ALSO READ: ट्रंप को बड़ा झटका, रामाफोसा ने किसी को नहीं दी G-20 की अध्यक्षता
दुबई एयर शो के दौरान LCA तेजस क्रैश में जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर कोयंबटूर के सुलूर एयर बेस लाया गया।दिल्ली ब्लास्ट में कश्मीर से एक और आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को श्रीनगर के बटमालू इलाके से तुफैल नियाज भट को गिरफ्तार किया। ALSO READ: दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार, कश्मीर से SIA ने किया अरेस्ट



