bihar election pm narendra modi speech : PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की भारी जीत की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस जीत ने एक नया ‘MY - महिला और यूथ’ फॉर्मूला दिया है और जनता ने ‘‘जंगल राज’ वालों के सांप्रदायिक एमवाई ...
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की भारी जीत की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस जीत ने एक नया ‘MY - महिला और यूथ’ फॉर्मूला दिया है और जनता ने ‘‘जंगल राज’ वालों के सांप्रदायिक एमवाई फॉर्मूले’’ को खारिज कर दिया है। बिहार में एनडीए की जीत के बाद प्रधानमंत्री ने भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस का विभाजन होगा।
ALSO READ: तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल
बताई कांग्रेस की कमियां
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉज़िटिव विज़न नहीं है। सच्चाई यह है कि आज कांग्रेस ‘मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस’, यानी MMC बन गई है। कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी पर चलता है, इसलिए कांग्रेस के भीतर भी अब एक नया धड़ा पैदा हो रहा है, जो इस नकारात्मक राजनीति से असहज है। कांग्रेस के नामदार जिस रास्ते पर पार्टी को लेकर चल रहे हैं, उसके प्रति घोर निराशा और घोर नाराज़गी अंदर ही अंदर पनप रही है। मुझे आशंका है—हो सकता है, आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो।
ALSO READ: NDA की प्रचंड जीत पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा
परजीवी है कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस परजीवी है जो साथियों का वोट निगलती। हम बिहार को और देश को विकसित बनाएंगे। जिस पार्टी ने दशकों तक देश पर राज किया, उस पर से जनता का विश्वास लगातार घट रहा है। कांग्रेस देश के कई राज्यों में सालों से सत्ता से बाहर है। बंगाल में 50 साल से कांग्रेस सत्ता में वापस नहीं आई है। कांग्रेस लगातार 3 लोकसभा चुनावों में 3 सीटों की संख्या तक भी नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि देश के हर हिस्से और हर परंपरा में NDA को लोग विश्वास और उम्मीद से देख रहे हैं। महानगरों से गांवों तक, टियर 2-3 शहरों तक, नारी शक्ति से लेकर पहली बार वोट देने वालों तक- सभी ने NDA को अपना आशीर्वाद दिया है और दे रहे हैं। जब रेलवे स्टेशनों पर छठी मईया के गीत गूंजे, तो हर कोई इस पावन पर्व में शामिल हुआ। Edited by : Sudhir Sharma



