25 हजार महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर:मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, तेघड़ा विधायक बोले- भ्रम फैलाने वाले को जनता ने साफ कर दिया
बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। बैंक खातों में डीबीटी(डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से राशि भेजी गई। जिसमें बेगूसराय की 25 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं। इस योजना के तहत अब तक पूरे राज्य में 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। प्रथम चरण में 26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद तीन चरणों में मुख्यमंत्री की ओर महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि भेजी गई है। सीएम ने जताया आभार पटना में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर बेगूसराय के कारगिल भवन में लाइव टेलीकास्ट किया गया। जहां डीएम तुषार सिंगला, मेयर पिंकी देवी, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार सहित जीविका के अधिकारी और लाभार्थी मौजूद थे। प्रखंड मुख्यालय, संकुल संघ, ग्राम संगठन सहित दो हजार से अधिक जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना की तारीफ करते हुए इसे मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि आपने फिर से चुनाव में जीताकर 5 साल सेवा करने का मौका दिया है। इसके लिए बिहार वासियों का आभार। खुशी है कि महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार करने के लिए 10-10 हजार रुपए दी जा रही है। पहले 1 करोड़ 46 लाख महिलाओं ये राशि दी जा चुकी है। कुल मिलाकर 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को इसका फायदा पहुंचाया गया है। जो महिलाएं अपना अच्छा काम करेंगी उन्हें 2 लाख तक की मदद दी जाएगी। जो महिलाएं बची हैं उन्हें अगले महीने तक राशि दे दी जाएगी। सहायता राशि से जिले का विकास होगा बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत सराहनीय पहल है। 10 हजार से अपने गांव और आसपास में छोटा-छोटा रोजगार कर सकती हैं। आने वाले समय में 2 लाख रुपए भी दिए जाएंगे। बेगूसराय के करीब साढ़े छह लाख परिवार में से 4.38 लाख परिवार को यह राशि दी जा चुकी है। सभी वर्ग के लोगों को जो सहायता मिली है, इससे उनके जीवन में सुधार होगा और हमारे जिला का विकास भी होगा। विपक्ष बोलने की हालत में नहीं हैं वहीं, तेघड़ा से बीजेपी विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि चुनाव के समय प्रचार-प्रसार किया गया था कि महिला उद्यमी योजना के तहत दी जा रही राशि वापस ली जाएगी। सरकार को अगर यह राशि वापस लेनी थी तो चुनाव होने, सरकार बनने के बाद भी 10 लाख महिलाओं के खाते में पैसा दिया जा रहा है। चुनाव के दौरान जो भी आरोप लगाए थे, सभी निराधार और भ्रम फैलाने की साजिश थी। इसलिए भ्रम फैलाने वालों का बिहार की जनता ने सफाई कर दिया। अब वह लोग कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो इतने जागरुक है कि जिन महिलाओं में अपने रोजगार को आगे बढ़ाने की संभावना होगी, उन्हें दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे। इसलिए वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एनडीए की सरकार ने पूरे देश में कृतिमान स्थापित किया।