यूक्रेन से युद्ध में रूस के साथ हुआ अमेरिका! खारकीव में भारी तबाही
रूस यूक्रेन युद्ध देखिए किस तरह से और खतरनाक हो गया है। यूक्रेन के खारकीव शहर पर रूस ने भारी ड्रोन हमला किया जिसमें चार लोगों की मौत और दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। इमारतों में आग और राहत बचाव की टीमों को शव निकालते हुए भी देखा गया। रूस यूक्रेन युद्ध जो सालों से जारी है। कभी यूक्रेन के जरिए तो कभी रूस के जरिए वो खौफनाक हमले अब भी हो रहे हैं जो मौके से बेहद खतरनाक मंजर की तस्वीर के जरिए सामने आ रहे हैं। जिसमें जिंदगियां अब भी ढह रही हैं। मौत के गाल में समा रही हैं।इसे भी पढ़ें: President Putin की आगामी भारत यात्रा बहुत सार्थक होगी: Russia खारकीव जो पहले से ही बहुत नुकसान झेल चुका है और एक बार फिर से रूस के निशाने पर आया। ड्रोन अटैक यहां पर किया गया। रूस को गुस्सा था क्योंकि मॉस्को में पावर प्लांट पर हमला यूक्रेनी सेना के जरिए किया गया। 23 नवंबर की रात खार्किव शहर पर रूसी ड्रोन हमले में कम से कम चार लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए। खार्किव में यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि हमलों के परिणामस्वरूप तीन आवासीय इमारतों और एक बुनियादी ढाँचे में आग लग गई। मेयर इहोर तेरेखोव ने हताहतों की संख्या बढ़ने पर टेलीग्राम पर अपडेट जारी किए। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, घायलों में 11 और 12 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।
रूस यूक्रेन युद्ध देखिए किस तरह से और खतरनाक हो गया है। यूक्रेन के खारकीव शहर पर रूस ने भारी ड्रोन हमला किया जिसमें चार लोगों की मौत और दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। इमारतों में आग और राहत बचाव की टीमों को शव निकालते हुए भी देखा गया। रूस यूक्रेन युद्ध जो सालों से जारी है। कभी यूक्रेन के जरिए तो कभी रूस के जरिए वो खौफनाक हमले अब भी हो रहे हैं जो मौके से बेहद खतरनाक मंजर की तस्वीर के जरिए सामने आ रहे हैं। जिसमें जिंदगियां अब भी ढह रही हैं। मौत के गाल में समा रही हैं।
इसे भी पढ़ें: President Putin की आगामी भारत यात्रा बहुत सार्थक होगी: Russia
खारकीव जो पहले से ही बहुत नुकसान झेल चुका है और एक बार फिर से रूस के निशाने पर आया। ड्रोन अटैक यहां पर किया गया। रूस को गुस्सा था क्योंकि मॉस्को में पावर प्लांट पर हमला यूक्रेनी सेना के जरिए किया गया। 23 नवंबर की रात खार्किव शहर पर रूसी ड्रोन हमले में कम से कम चार लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए। खार्किव में यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि हमलों के परिणामस्वरूप तीन आवासीय इमारतों और एक बुनियादी ढाँचे में आग लग गई। मेयर इहोर तेरेखोव ने हताहतों की संख्या बढ़ने पर टेलीग्राम पर अपडेट जारी किए। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, घायलों में 11 और 12 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।



