मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंचा:विजिबिलिटी 100 मीटर के करीब, सर्द पछिया हवा से बढ़ी ठिठुरन

मुजफ्फरपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सर्द पछिया हवा से परेशानी बढ़ गई है। शनिवार सुबह जिले का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहरी और ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी 100 से 200 मीटर तक सिमट गई। जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों की रफ्तार धीमी रही और चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। शहर से गांव तक सड़कों पर सन्नाटा सर्द हवा चलने के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। ठंड से बचने के लिए चौक-चौराहों पर लोग अलाव सेंकते नजर आए। सुबह 9 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों की तुलना में बस स्टैंड, चौक-चौराहों और बाजारों में लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। अधिकतर लोग ठंड से बचने के लिए घर के अंदर ही कैद नजर आए। हाईवे और मुख्य सड़कों पर धीमी रफ्तार कोहरे के कारण एनएच-77, एनएच-28 समेत शहर की मुख्य सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सावधानी से सफर करते दिखे। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिलहाल ठंड से राहत नहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान सुबह और देर रात घने कोहरे की संभावना जताई है। ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी और कम हो सकती है। फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Jan 10, 2026 - 12:59
 0