भास्कर अपडेट्स:पद्मश्री पुरस्कार विजेता और पर्यावरणविद् 'सालुमरदा' थिमक्का का 114 वर्ष में निधन
पद्मश्री पुरस्कार विजेता और पर्यावरणविद् 'सालुमरदा' थिमक्का का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि 114 वर्षीया श्रीमती गांधी काफी समय से बीमार थीं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 30 जून, 1911 को जन्मी थिमक्का ने 'सालुमरदा' के नाम से प्रसिद्धि अर्जित की, जब उन्होंने बेंगलुरु दक्षिण जिले के बेंगलुरु मुख्यालय में हुलिकाल और कुदुर के बीच 4.5 किलोमीटर की दूरी पर 385 बरगद के पेड़ लगाए। बिना किसी औपचारिक शिक्षा के, थिमक्का ने वृक्षारोपण अभियान शुरू किया क्योंकि वह उन्हें अपने बच्चों की तरह मानती थीं, ताकि निःसंतान होने के कारण जीवन में आए खालीपन को भर सकें। अपने काम के लिए, उन्हें 12 पुरस्कार मिले, जिनमें 2019 में पद्मश्री, हम्पी विश्वविद्यालय द्वारा नादोजा पुरस्कार (2010), राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार (1995) और इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्षमित्र पुरस्कार (1997) शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें... सिक्किम CM प्रेम सिंह तमांग की तबीयत स्थिर, अस्पताल में निगरानी में रखा गया सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग की अब हालत स्थिर है। उन्हें एक दिन पहले नाक से खून आने और ब्लड प्रेशर बढ़ने के बाद गंगटोक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के जारी बुलेटिन में कहा गया कि सीएम की हालत स्थिर है। चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। हिमाचल में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बिलासपुर में ईवीएम सुरक्षा में तैनाती के दौरान थे नदारद हिमाचल प्रदेश बिलासपुर जिले में ईवीएम की सुरक्षा के लिए तैनात कम से कम आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया, क्योंकि औचक निरीक्षण के दौरान वे ड्यूटी से नदारद थे। गुरुवार रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बिलासपुर के सरकारी डिग्री कॉलेज और लखनपुर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) स्ट्रांग रूम का दौरा किया, जहां इन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। हालाकि, जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें दोनों स्थानों पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद इन सभी 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। दिल्ली-NCR और जयपुर में ED की छापेमारी, ₹900 करोड़ की कोकीन तस्करी से जुड़ा है मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली-NCR और जयपुर में एक साथ छापेमारी की। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी है, जो करीब 82.53 किलो हाई-ग्रेड कोकीन की बरामदगी से संबंधित है। अधिकारियों के मुताबिक पांच ठिकानों पर PMLA के तहत तलाशी चल रही है। यह मामला पिछले साल दिल्ली के जनकपुरी और नांगलोई से NCB द्वारा लगभग ₹900 करोड़ की कोकीन जब्त करने से जुड़ा है। NCB ने इस केस में पांच लोगों (ज्यादातर हवाला ऑपरेटर) को गिरफ्तार किया था और ₹4 करोड़ से अधिक नकद भी जब्त किया था। अधिकारियों के मुताबिक जब्त की गई ड्रग्स ऑस्ट्रेलिया भेजी जानी थीं। ED अब ड्रग नेटवर्क और संबंधित हवाला लेन-देन की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है। महाराष्ट्र के पुणे में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में फॉर्च्यूनर कार से शव फेंकते दिखे आरोपी महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में व्यापारी की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में आरोपी फॉर्च्यनूर कार से व्यापारी का शव फेंकते नजर आ रहे हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी मृतक शंकर गिलबिले (38) के ही दोस्त हैं। वारदात के समय फॉर्च्यूनर कार में शंकर के साथ दो दोस्त मौजूद थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ और दोस्तों ने शंकर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव फेंककर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। महाराष्ट्र के ठाणे में क्लास 6 की छात्रा ने 19वीं मंजिल से कूदकर जान दी, नंबर कम आने से दुखी थी महाराष्ट्र के ठाणे में क्लास 6वीं में पढ़ने वाली 14 साल की बच्ची ने 19वीं मंजिल के कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना कल्याण वेस्ट इलाके में की है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, बच्ची को एग्जाम में कम नंबर मिले थे। वो इससे परेशान थी। वो अपनी मां, बहन और दादी के साथ यहां रहती थी। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की 125वीं जयंती, सोनिया और खड़गे शांतिवन पहुंचे, PM मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के पहले PM पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने एक्स पर लिखा- 'पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि।' सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने शांतिवन में श्रद्धांजलि दी। नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। वे स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में रहे और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। लंबे सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ था। देश आज भी उन्हें विज्ञान, लोकतंत्र और आधुनिक भारत की सोच के लिए याद करता है। सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे हालात, 2 लोग बेहोश; पुलिस बोली- स्थिति सामान्य ओडिशा के कटक में बाली यात्रा मैदान में गुरुवार शाम को बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे हालात बन गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान 2 लोग बेहोश हो गए। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों ने बताया कि श्रेया जब स्टेज पर आईं तो बड़ी संख्या में लोग आगे की ओर दौड़ने लगे। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए कार्यक्रम को रोका गया। हालात सामान्य होने के बाद इवेंट फिर से शुरू हुआ। पुलिस कमिश्नर देव दत्ता सिंह ने कहा- कोई बड़ी घटना नहीं हुई। भीड़ बहुत थी, लेकिन हमने इसे अच्छे से संभाला। एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है और वह ठीक है। ओडिशा में बालि यात्रा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसी त्योहार के आखिरी दिन श्रेया का गाना सुनने हजारों फैंस जमा थे। राजकोट में
पद्मश्री पुरस्कार विजेता और पर्यावरणविद् 'सालुमरदा' थिमक्का का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि 114 वर्षीया श्रीमती गांधी काफी समय से बीमार थीं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 30 जून, 1911 को जन्मी थिमक्का ने 'सालुमरदा' के नाम से प्रसिद्धि अर्जित की, जब उन्होंने बेंगलुरु दक्षिण जिले के बेंगलुरु मुख्यालय में हुलिकाल और कुदुर के बीच 4.5 किलोमीटर की दूरी पर 385 बरगद के पेड़ लगाए। बिना किसी औपचारिक शिक्षा के, थिमक्का ने वृक्षारोपण अभियान शुरू किया क्योंकि वह उन्हें अपने बच्चों की तरह मानती थीं, ताकि निःसंतान होने के कारण जीवन में आए खालीपन को भर सकें। अपने काम के लिए, उन्हें 12 पुरस्कार मिले, जिनमें 2019 में पद्मश्री, हम्पी विश्वविद्यालय द्वारा नादोजा पुरस्कार (2010), राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार (1995) और इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्षमित्र पुरस्कार (1997) शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें... सिक्किम CM प्रेम सिंह तमांग की तबीयत स्थिर, अस्पताल में निगरानी में रखा गया सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग की अब हालत स्थिर है। उन्हें एक दिन पहले नाक से खून आने और ब्लड प्रेशर बढ़ने के बाद गंगटोक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के जारी बुलेटिन में कहा गया कि सीएम की हालत स्थिर है। चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। हिमाचल में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बिलासपुर में ईवीएम सुरक्षा में तैनाती के दौरान थे नदारद हिमाचल प्रदेश बिलासपुर जिले में ईवीएम की सुरक्षा के लिए तैनात कम से कम आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया, क्योंकि औचक निरीक्षण के दौरान वे ड्यूटी से नदारद थे। गुरुवार रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बिलासपुर के सरकारी डिग्री कॉलेज और लखनपुर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) स्ट्रांग रूम का दौरा किया, जहां इन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। हालाकि, जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें दोनों स्थानों पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद इन सभी 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। दिल्ली-NCR और जयपुर में ED की छापेमारी, ₹900 करोड़ की कोकीन तस्करी से जुड़ा है मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली-NCR और जयपुर में एक साथ छापेमारी की। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी है, जो करीब 82.53 किलो हाई-ग्रेड कोकीन की बरामदगी से संबंधित है। अधिकारियों के मुताबिक पांच ठिकानों पर PMLA के तहत तलाशी चल रही है। यह मामला पिछले साल दिल्ली के जनकपुरी और नांगलोई से NCB द्वारा लगभग ₹900 करोड़ की कोकीन जब्त करने से जुड़ा है। NCB ने इस केस में पांच लोगों (ज्यादातर हवाला ऑपरेटर) को गिरफ्तार किया था और ₹4 करोड़ से अधिक नकद भी जब्त किया था। अधिकारियों के मुताबिक जब्त की गई ड्रग्स ऑस्ट्रेलिया भेजी जानी थीं। ED अब ड्रग नेटवर्क और संबंधित हवाला लेन-देन की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है। महाराष्ट्र के पुणे में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में फॉर्च्यूनर कार से शव फेंकते दिखे आरोपी महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में व्यापारी की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में आरोपी फॉर्च्यनूर कार से व्यापारी का शव फेंकते नजर आ रहे हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी मृतक शंकर गिलबिले (38) के ही दोस्त हैं। वारदात के समय फॉर्च्यूनर कार में शंकर के साथ दो दोस्त मौजूद थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ और दोस्तों ने शंकर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव फेंककर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। महाराष्ट्र के ठाणे में क्लास 6 की छात्रा ने 19वीं मंजिल से कूदकर जान दी, नंबर कम आने से दुखी थी महाराष्ट्र के ठाणे में क्लास 6वीं में पढ़ने वाली 14 साल की बच्ची ने 19वीं मंजिल के कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना कल्याण वेस्ट इलाके में की है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, बच्ची को एग्जाम में कम नंबर मिले थे। वो इससे परेशान थी। वो अपनी मां, बहन और दादी के साथ यहां रहती थी। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की 125वीं जयंती, सोनिया और खड़गे शांतिवन पहुंचे, PM मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के पहले PM पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने एक्स पर लिखा- 'पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि।' सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने शांतिवन में श्रद्धांजलि दी। नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। वे स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में रहे और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। लंबे सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ था। देश आज भी उन्हें विज्ञान, लोकतंत्र और आधुनिक भारत की सोच के लिए याद करता है। सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे हालात, 2 लोग बेहोश; पुलिस बोली- स्थिति सामान्य ओडिशा के कटक में बाली यात्रा मैदान में गुरुवार शाम को बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे हालात बन गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान 2 लोग बेहोश हो गए। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों ने बताया कि श्रेया जब स्टेज पर आईं तो बड़ी संख्या में लोग आगे की ओर दौड़ने लगे। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए कार्यक्रम को रोका गया। हालात सामान्य होने के बाद इवेंट फिर से शुरू हुआ। पुलिस कमिश्नर देव दत्ता सिंह ने कहा- कोई बड़ी घटना नहीं हुई। भीड़ बहुत थी, लेकिन हमने इसे अच्छे से संभाला। एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है और वह ठीक है। ओडिशा में बालि यात्रा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसी त्योहार के आखिरी दिन श्रेया का गाना सुनने हजारों फैंस जमा थे। राजकोट में मां ने दो बेटियों का रस्सी से गला घोंटकर फांसी लगाई गुजरात के राजकोट शहर में एक माँ ने अपनी दो मासूम बेटियों का नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर फांसी लगा ली। फिलहाल हत्या और सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, शक्ति सोसाइटी की गली नंबर 6 में रहने वाली 32 वर्षीय अस्मिताबेन जयेशभाई सोलंकी ने अपनी दो बेटियों, 7 वर्षीय प्रियांशी और 5 वर्षीय हर्षिता की पहले हत्या। इसके बाद कमरे में फांसी लगा ली। अस्मिता के पति पेशे से मजदूर हैं।