कहलगांव के मध्य विद्यालय गोघट्टा का वीडियो वायरल:बच्चे स्कूल की छत पर दौड़ते दिखे, सुरक्षा पर सवाल
भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड के मध्य विद्यालय गोघट्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूली बच्चे विद्यालय की छत और दीवार पर खतरनाक तरीके से दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था या शिक्षकों की मौजूदगी नहीं दिख रही है, जिससे किसी दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों को छत से नीचे उतरने की सलाह देते हुए दिख रहा है, ताकि वे चोटिल न हों। इसके बावजूद बच्चे नीचे नहीं उतरे। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से परिजन चिंतित इस दौरान विद्यालय के किसी भी शिक्षक या कर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया, जिससे स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। स्थानीय ग्रामीण पिंटू मंडल ने बताया कि सोमवार को उन्हें व्हाट्सएप पर यह वीडियो मिला था। वीडियो देखने के बाद उन्होंने दोपहर करीब 1 बजे विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मंडल के अनुसार, जब वे स्कूल पहुंचे, तब भी बच्चे छत पर दौड़ रहे थे। उनके समझाने के बावजूद बच्चे नीचे नहीं उतरे। पिंटू मंडल ने शिक्षकों की इस लापरवाही को चिंताजनक बताया, क्योंकि ग्रामीण अपने बच्चों को सुरक्षित माहौल में शिक्षा के लिए स्कूल भेजते हैं। प्रधानाध्यापक ने दिया स्पष्टीकरण उन्होंने इस घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दी है। मंगलवार को विद्यालय में बैठक कर इस स्थिति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार मंडल ने बताया कि घटना के समय वे संकुल गए हुए थे और स्कूल में मौजूद नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि दो शिक्षक छुट्टी पर थे और स्टाफ की कमी के कारण परेशानी होती है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में बच्चों का नामांकन भी काफी अधिक है।
Nov 17, 2025 - 21:09
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.