साइन इन
मुख्य समाचार

खटीमा में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकलेगा भव्य रोड शो*

By ·
खटीमा में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकलेगा भव्य रोड शो*

*खटीमा में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकलेगा भव्य रोड शो*


खटीमा। खटीमा में आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। महोत्सव में 15 से अधिक राज्यों के जनजातीय कलाकार, उत्पादक एवं कारीगर प्रतिभाग करेंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। वहीं, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओरांव जी एवं श्री किरेन रिजिजू जी भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।


महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर खटीमा में भव्य रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार सहभागिता करेंगे।


छह अक्तूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में जनजातीय कला, संगीत और संस्कृति की विविध झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव में जनजातीय हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान एवं विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय जनजातीय कलाकारों एवं कारीगरों को भी अपनी कला और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए व्यापक मंच मिलेगा।


महोत्सव के माध्यम से जनजातीय कला, संस्कृति और समृद्ध परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें