विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 4 मुखर्जीनगर मे किया सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण*
*विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 4 मुखर्जीनगर मे किया सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण*
*विधायक निधि से रेनू पपने के घर से ढाल तक बनी सड़क, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत*
रुद्रपुर। वार्ड नं. 4 मुखर्जीनगर में विधायक निधि से स्वीकृत रेनू पपने के घर से ढाल तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने लोकार्पण किया। इस दौरान वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं समर्थकों ने विधायक शिव अरोरा का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विकास के मंत्र को सार्थक करते हुए रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। वार्ड नं. 4 की यह सड़क काफी वर्षों से खस्ताहाल थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जा रही है। जनता की जरूरतों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनका समाधान करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक शिव अरोरा का आभार जताया और कहा कि लंबे समय से खराब सड़क के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। सीसी सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
इस दौरान राधेश शर्मा, बलाई विश्वास , शिव कुमार , कमला फुलारा, पंकज शर्मा, पुष्पेंद्र, रेनू पपने, कमला भट्ट, अनिता दिवाकर, भावना रावत, सोनी पोद्दार, वित्तन देवी, मुकेश पाल, रितिका विश्वास, दीपक सागर, आशा मुंजाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समर्थक मौजूद रहे।







टिप्पणियाँ (0)