साइन इन
मुख्य समाचार

मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

By ·
मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर मात्र 24 घंटे में  गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिल बरामद



*SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — घर में घुसकर मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिल बरामद*




🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए गए हैं।


इसी क्रम में थाना दिनेशपुर क्षेत्रान्तर्गत घर में घुसकर मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना का दिनेशपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।


*घटना का विवरण*

➡️ दिनांक 03.10.2026 को ग्राम पंचाननपुर निवासी राम बहादुर द्वारा थाना दिनेशपुर में सूचना दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर में घुसकर उनकी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस संख्या UK06S7675 चोरी कर ली गई है।


सूचना पर थाना दिनेशपुर में FIR नं0 159/2026, धारा 305(A) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर अज्ञात अभियुक्त की तलाश शुरू की गई।


*पुलिस की कार्यवाही*

➡️ चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं चेकिंग की जा रही थी।


दिनांक 04.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम जाफरपुर सुपर मार्केट कॉलोनी से जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने वापस भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।


पूछताछ एवं जांच में मोटरसाइकिल चोरी की होना पाए जाने पर अभियुक्त अमित कुमार पुत्र नित्यानंद व्यापारी, निवासी नेतानगर, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।


अभियुक्त के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल UK06S7675 बरामद की गई। अभियोग में नियमानुसार अन्य धाराओं की वृद्धि करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


*गिरफ्तार अभियुक्त*

➡️ अमित कुमार पुत्र नित्यानंद व्यापारी निवासी नेतानगर, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर

उम्र – 23 वर्ष


*बरामदगी*

➡️ 01 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस रजिस्ट्रेशन नं0 – UK06S7675 रंग – नीला

चैसिस नं0 – MBLHA10EZBHF13261

इंजन नं0 – HA10EFBHF14438

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें