एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान जारी
*एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान जारी*
➡️ *एमेनेटी कॉलेज, रुद्रपुर में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक*
➡️ *पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*
*साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर*
➡️ आज दिनांक 16/10/2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय के कुशल निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने हेतु निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
➡️ इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, रुद्रपुर के नेतृत्व में एमेनेटी कॉलेज, काशीपुर रोड, रुद्रपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के संबंध में जागरूक किया गया।
*ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं डिजिटल अरेस्ट से बचाव की दी जानकारी*
➡️ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया से संबंधित साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
➡️ विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी प्राप्त करते हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
*साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत*
➡️ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत करने की जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर धनराशि मांगने वाले साइबर अपराधियों के झांसे में न आने की अपील की गई।
*साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस प्रतिबद्ध*
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं युवाओं सहित आमजन को जागरूक करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।







टिप्पणियाँ (0)