साइन इन

पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 08 अवैध तमंचे व कारतूस बरामद

By ·
पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 08 अवैध तमंचे व कारतूस बरामद

पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 08 अवैध तमंचे व कारतूस बरामद




*SSP अजय गणपति की अपराधियों के विरुद्ध कुशल रणनीति का असर — पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 08 अवैध तमंचे व कारतूस बरामद*


*➡️ उत्तर प्रदेश से अवैध असलहों की खेप लेकर उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग*


*➡️ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली, दोनों शातिर को पुलिस ने दबोचा*


*➡️ रामपुर से लाए गए तमंचे ₹5,000 में खरीदकर ₹8,000 प्रति तमंचे के हिसाब से बेचने की थी योजना*


*➡️ अवैध असलहों की सप्लाई चेन खंगालने में जुटी पुलिस, खरीदार व अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में की जा रही गहन पूछताछ*



🛑 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में अवैध शस्त्रों की तस्करी एवं अवैध असलहों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में SOG रुद्रपुर तथा थाना दिनेशपुर पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया।


दिनांक 17.10.2026 को तड़के पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश से अवैध असलहों की बड़ी खेप लेकर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से महतोष-मकरन्दपुर मार्ग होते हुए दिनेशपुर की ओर आने वाले हैं। सूचना पर SOG रुद्रपुर एवं थाना दिनेशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त मार्ग पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।


रात्रि लगभग 02:00 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मोटरसाइकिल गिराकर गन्ने के खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक आरोपी मनोज कुमार के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।


*बरामदगी*

➡️ गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ—


➡️ 07 अवैध देशी तमंचे .315 बोर

➡️ 01 अवैध देशी तमंचा .32 बोर

➡️ 08 अवैध जिंदा कारतूस .315 बोर

➡️ 04 खोखा कारतूस .315 बोर

➡️ 01 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस


*पूछताछ में सामने आए अहम तथ्य*

➡️ प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रुद्रपुर के रम्पुरा निवासी बंटी कोली के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, बंटी कोली पूर्व में एक पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था और वर्तमान में जेल में बंद है।


आरोपियों ने बताया कि वे उक्त असलहे ग्राम बिसौली, जनपद बदायूं निवासी महावीर नामक व्यक्ति से लेकर आए थे। इन तमंचों को ₹5,000 प्रति तमंचे की दर से खरीदकर ₹8,000 प्रति तमंचे की दर से बेचने की योजना थी।



आरोपी मनोज कुमार पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा अवैध असलहों की सप्लाई चेन तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।


*अभियुक्तों का विवरण*


1. मनोज कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम चंदायन, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष।*आपराधिक इतिहास अभियुक्त मनोज कुमार *

कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पर FIR संख्या 91/2026 धारा 25/26/27/3/ 5 आयुध अधिनियम एवं 109/111 भारतीय न्याय संहिता में पंजीकृत है।


2. अनमोल यादव पुत्र सुंदर पाल, निवासी ग्राम चंदायन, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्ष।


*पंजीकृत अभियोग*

➡️ दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना दिनेशपुर में FIR संख्या 166/2026, धारा 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

टिप्पणियाँ (0)