साइन इन
मुख्य समाचार
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों एवं बार-बार अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध 02 दिवसीय विशेष अभियान “Special Action Drive – Operation Track-7” संचालित◆गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता संदेश यात्रा का उत्तराखंड में भव्य स्वागत◆एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत ग्रहण किया पदभार।*◆ ◆◆◆

संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By ·
संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

*संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*


रूद्रपुर, 26 नवम्बर 2026- (सू0वि0)। संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज जिला कार्यालय से आमजन को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं राज्य में लागू महत्वपूर्ण कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कानूनों की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। जागरूक नागरिक न केवल अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं, बल्कि कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक रहकर समाज में कानून के शासन को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार वाहन के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा बनाए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी आमजन तक सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाई जाएगी।


उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से उत्तराखंड समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड संशोधन अधिनियम-2025 (भू-कानून), उत्तराखंड सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम-2024, उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम-2023 (नकल विरोधी कानून), उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान अधिनियम-2025, उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता कानून (धर्मांतरण विरोधी कानून) तथा उत्तराखंड देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।


प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न न्यायालयों एवं पुलिस थानों में पहुंचकर आमजन को इन कानूनों के उद्देश्य, प्रावधानों एवं उपयोगिता से अवगत कराएगा। इसके माध्यम से नागरिकों को कानूनी अधिकारों, दायित्वों एवं संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए विधिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट, विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी रेखा आर्या, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी, डीजीसी क्राइम नंदन सिंह धामी, सीमा रानी, जयपाल सिंह, रतन सिंह कम्बोज, सुमित कन्याल, सुजाता आजाद, गुल्फसा मलिक, बसंती गिरी, प्रकाश चन्दोला आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों एवं बार-बार अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध 02 दिवसीय विशेष अभियान “Special Action Drive – Operation Track-7” संचालित उत्तराखंड

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों एवं बार-बार अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध 02 दिवसीय विशेष अभियान “Special Action Drive – Operation Track-7” संचालित

4 मिनट पहले
विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण उत्तराखंड

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

14 मिनट पहले
विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण उत्तराखंड

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

14 मिनट पहले