साइन इन
मुख्य समाचार
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों एवं बार-बार अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध 02 दिवसीय विशेष अभियान “Special Action Drive – Operation Track-7” संचालित◆गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता संदेश यात्रा का उत्तराखंड में भव्य स्वागत◆एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत ग्रहण किया पदभार।*◆ ◆◆◆

नशे के विरुद्ध जसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो अलग-अलग मामलों में 03 अभियुक्त गिरफ्तार,कुल 20.61 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

By ·
नशे के विरुद्ध जसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो अलग-अलग मामलों में 03 अभियुक्त गिरफ्तार,कुल 20.61 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

*नशे के विरुद्ध जसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो अलग-अलग मामलों में 03 अभियुक्त गिरफ्तार,कुल 20.61 ग्राम अवैध स्मैक बरामद*



* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधम सिंह नगर, श्री अजय गणपति के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक काशीपुर श्री स्वप्न किशोर सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात श्रीमती अनुषा बडोला तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर श्री प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु संचालित अभियान के क्रम में कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 24.11.2026 को दो अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 20.61 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी है।


▶️ *प्रथम प्रकरण (मु0अ0सं0 500/2026)* :


* उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पुलिस टीम के साथ जसपुर-भूतपुरी रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान महादेव नगर कॉलोनी के पास बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरुष एवं महिला पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान पुरुष अभियुक्त मोहम्मद नौशाद पुत्र जाकिर हुसैन निवासी वार्ड नं0-12, नई बस्ती नहर पार, जसपुर के कब्जे से 5.88 ग्राम तथा महिला अभियुक्ता शकीला पत्नी सफीक अहमद निवासी वार्ड नं0-12, नई बस्ती नहर पार, जसपुर के कब्जे से 11.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इस प्रकार दोनों के कब्जे से *कुल 16.98 ग्राम स्मैक बरामद* की गई। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल HF Deluxe को भी धारा 60 NDPS Act के अंतर्गत कब्जे पुलिस लिया गया।


▶️ *द्वितीय प्रकरण (मु0अ0सं0 501/2026)*:


* उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी पुलिस टीम के साथ तहसील रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भगवन्तपुर रोड की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त हैदर अली पुत्र निजामुद्दीन निवासी नई बस्ती, जसपुर के कब्जे से पारदर्शी पन्नी में रखी 3.63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर संख्या UK18E5776 को धारा 60 NDPS Act के अंतर्गत कब्जे पुलिस लिया गया।


↕️ *दोनों प्रकरणों में बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार सील कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा बरामदगी एवं गिरफ्तारी की संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली जसपुर में क्रमशः मु0अ0सं0 500/2026 एवं 501/2026, धारा 8/21/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।*



🚨 _*जसपुर पुलिस की अपील*_ 🚨


* जनपद पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध निरंतर अभियान चला रही है। आमजन से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार अथवा मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।


🚔 *पुलिस टीम* 🚔


1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय

2. वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुराग सिंह

3. उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद (चौकी प्रभारी सूत मील)

4. उप निरीक्षक प्रियांशु जोशी (चौकी प्रभारी बाज़ार)

5. आरक्षी जाकिर हुसैन

6. आरक्षी दीपक जलाल

7. आरक्षी अरुण कुमार

8. महिला आरक्षी सीमा

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण उत्तराखंड

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

14 मिनट पहले
विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण उत्तराखंड

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

14 मिनट पहले