मुकेश अंबानी ने किए श्रीनाथजी प्रभु के दर्शन:तिलकायत पुत्र विशाल बावा से आशीर्वाद लिया; वरिष्ठ सेवा सदन बनाने की घोषणा की
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी शुक्रवार शाम नाथद्वारा पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीनाथजी की भोग आरती झांकी के दर्शन किए। मुकेश अंबानी शाम 5:10 बजे श्रीनाथजी की हवेली पहुंचे। भोग आरती झांकी में दर्शन के बाद वे मोती महल गए। इसके बाद मंदिर के तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने मंदिर की परंपरानुसार उनका समाधान किया और आशीर्वाद प्रदान किया। विशाल बावा ने उन्हें रजाई, ऊपरना ओढ़ाकर फेंटा बांधा, फिर श्रीजी का प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान मुकेश अंबानी और विशाल बावा में करीब आधे घंटे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही वरिष्ठ सेवा सदन बनाने की घोषणा की। इसके बाद शाम करीब 6:10 बजे अंबानी वापस सड़क मार्ग से उदयपुर के लिए निकल गए। 'यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन' की घोषणा मुकेश अंबानी ने 'यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन' की औपचारिक घोषणा की। यह सदन 100 से अधिक कमरों की क्षमता वाला होगा, जिसमें वृद्ध वैष्णवों और दूर-दराज से आने वाले दर्शनार्थियों को आवास की सुविधा उपलब्ध होगी। 50 करोड़ रुपए की लागत आएगी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार- इस सदन की लागत करीब 50 करोड़ रुपए है। इसमें 24 घंटे चिकित्सा इकाई, नर्सिंग व फिजियोथेरेपी सुविधा मिलेगी। साथ ही सत्संग-प्रवचन के लिए बड़ा सभागार और थाल-प्रसाद परंपरा पर आधारित शुद्ध सात्विक भोजनालय जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। अगले साल जून तक आएगा रिलायंस जियो का IPO बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी ने 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग में ऐलान किया था कि रिलायंस जियो का IPO अगले साल(2026) जून तक आएगा। यह IPO ग्लोबल स्तर पर शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉक करेगा इसके अलावा AGM में तीन अन्य बड़े ऐलान भी किए गए थे। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट बिजनेस रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्ट सब्सिडियरी बनेगा। वहीं सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस बनाने का ऐलान किया गया। AI के लिए मेटा और गूगल के साथ पार्टनरशिप भी की है।



