देवगढ़ में फाइनेंस कर्मियों से दो लूट का खुलासा:पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, रास्ते में रोककर की थी मारपीट
देवगढ़ थाना पुलिस ने फाइनेंस कर्मियों से लूट की दो वारदातों का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली घटना 16 सितंबर 2025 को हुई थी। भारत बैंक फाइनेंस के कर्मचारी रामलाल मीणा ने 17 सितंबर को देवगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि खुटगढ़ से प्रतापगढ़ लौटते समय जंगल के रास्ते में तीन युवकों ने उनकी बाइक रोककर मारपीट की। आरोपियों ने उनसे मोबाइल, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन और 1 लाख 31 हजार 324 रुपये से भरा बैग लूट लिया। इस संबंध में देवगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था। दूसरी वारदात 28 अक्टूबर 2025 को हुई। भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक, प्रतापगढ़ शाखा) के ब्रांच मैनेजर विक्रम यादव ने 29 अक्टूबर को रिपोर्ट दी कि उनके कर्मचारी रामलाल मीणा और कुलदीप सिंह कलेक्शन कर लौट रहे थे। खुटगढ़ के आगे चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर बैग, 88,443 रुपए नकद, सीजीटी राशि और बायोमेट्रिक टैबलेट लूट लिया। यह मामला भी देवगढ़ थाने में दर्ज किया गया था। दोनों वारदातों के बाद पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश शुरू की। मुखबिरों की सूचना पर छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी आरोपियों ने दोनों लूट की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में देवगढ़ थानाधिकारी नगजीराम, एएसआई सोहन सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रघुनाथसिंह, हेड कॉन्स्टेबल जगदीश, कॉन्स्टेबल गोम सिंह और कॉन्स्टेबल राजमल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से लूटा गया सामान बरामद करने और अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश के प्रयास जारी हैं। यह जानकारी शुक्रवार शाम 6:30 बजे दी गई।