जमीन सर्वे के नाम पर 20 हजार की डिमांड:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बोले- म्यूटेशन के लए CO लेते हैं पैसे, संपत्ति की जांच होनी चाहिए

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि जमीन सर्वे के नाम पर सर्वेयर लोगों से 20 हजार रुपए तक घूस की डिमांड कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद भी ऐसे सर्वेयर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। प्रखंड कार्यालय से लेकर थाने तक में बगैर घूस के जनता का कोई आम नहीं होता। पूर्णिया में विधायक से लेकर मंत्री तक हैं, लेकिन फिर भी 20 सालों से जनता को इंसाफ के लिए इधर उधर क्यों भटकना पड़ रहा ? अर्जुन भवन में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद या फिर नगर पंचायत वो भी इससे अछूते नहीं। हर जगह भ्रष्टाचार और भष्टाचारी भरे हैं। पूर्णिया नगर निगम नर्क निगम बनकर रह गया है। जिस सामान की कीमत बाजार में महज 20 हजार है उसे नगर निगम 1.5 लाख में खरीद रहा है। हर चीज की खरीदारी में भ्रष्टाचार है। यह पैसा कौन रख रहा है ? किसके पॉकेट में जनता की मेहनत की कमाई जा रही है ? बिना मैनेज के कोई भी टेंडर पास नहीं होता है। ठेकेदारो का कहना है कि अरविंद नाम का व्यक्ति टेंडर को मैनेज करता हैं। ये अरविंद कौन हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। ऐसे अधिकारियो की संपत्ति और भूमिका की जांच होनी चाहिए। भ्रष्ट CO पर सांसद ने की कार्रवाई की मांग निर्दलीय सांसद ने आगे कहा कि जिले में बीते 20 साल से विकास का काम रूका हुआ है। विकास के नाम पर भ्रष्टाचार मची है। प्रखंड से लेकर थाने तक में भ्रष्टाचार फैला है। बिना पैसे का किसी भी सरकारी कार्यालय या थाने में आम जनता का काम नहीं होता है। म्यूटेशन पास करने के एवज में मोटी रकम वसूली जा रही है। पैसे न देने पर CO मोटेशन रद्द कर रहे। अधिकारी मालामाल हो रहे हैं। उनकी मांग है कि ऐसे CO की भूमिका की जांच कर उनपर सख्त करवाई हो। साथ ही ऐसे पदाधिकारियो की संपत्ति की जांच होनी चाहिए, जिन्होंने आय से अधिक संपति आर्जित किया है। आंधी-बारिश से प्रभावित किसानों को मिले मुआवजा सांसद ने कहा कि बीते 20 साल में पूर्णिया में एक भी रेल लाईन नहीं बिछी और न ही एयरपोर्ट ही मिल सका। कसबा, जानकीनगर व झील टोला में स्टेडियम की जरूरत है। पूर्णिया में छात्रों की सुविधा के लिए कम से कम तीन डिग्री कॉलेज की जरूरत है। जानकीनगर और मोहनपुर में प्रखंड कार्यालय की जरूरत है। सीमांचल और कोसी के किसानों को मक्का और मखाना का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उनकी मांग है कि मक्का और मखाना के मूल्य का निर्धारण हो, जिससे किसानो को भरपूर फायदा मिल सके। आंधी तुफान में जिले में करीब 80 प्रतिशत फसल नष्ट हो गया। सरकार किसानों को इसका उचित मुआवजा दे।

Apr 18, 2025 - 12:10
 0