Mokama Election : गिरफ्तारी के बाद वायरल हुई अनंत सिंह की पोस्ट, बताया कौन लड़ेगा चुनाव?
Mokama Election : दुलारचंद यादव मर्डर केस में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तार के बाद मोकामा में सियासी भूचाल आ गया। इस बीच अनंत सिंह की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें उन्होंने कहा कि मोकामा का चुनाव अब जनता लड़ेगी।
Mokama Election : दुलारचंद यादव मर्डर केस में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तार के बाद मोकामा में सियासी भूचाल आ गया। इस बीच अनंत सिंह की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें उन्होंने कहा कि मोकामा का चुनाव अब जनता लड़ेगी। ALSO READ: दुलारचंद मर्डर केस : आधी रात को बाढ़ से अनंतसिंह अरेस्ट, मुश्किल में मोकामा से जदयू प्रत्याशी
अनंत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'सत्यमेव जयते !! मुझे मोकामा के जनता पर पूर्ण भरोसा है, इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी।'
इस पोस्ट के साथ ही अनंत सिंह ने गिरफ्तारी का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पुलिस के सिपाही उन्हें आधी रात साथ लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उन्हें बाढ़ से पटना ले गई जहां उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
मोकामा सीट पर अनंत सिंह का मुकाबला राजद की वीणा सिंह और जनसुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी से है। वीणा बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। दुलारचंद की हत्या उस समय हुई थी जब वह पीयूष के लिए प्रचार कर रहे थे।
गौरतलब है कि मोकामा में चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंच गया है। यहां 6 नवंबर को मतदान होना है। 30 अक्टूबर को दुलारचंद की हत्या और 1 नवंबर अनंत सिंह की गिरफ्तारी से मोकामा की फिजा में चुनाव का उत्साह नहीं बल्कि तनाव दिखाई दे रहा है। सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात है।
edited by : Nrapendra Gupta



