महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु Triambi India Pvt. Ltd. ने नगर निगम रुद्रपुर में प्रस्तुत किया सोलर प्रोजेक्ट
महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु Triambi India Pvt. Ltd. ने नगर निगम रुद्रपुर में प्रस्तुत किया सोलर प्रोजेक्ट
रुद्रपुर, 30 सितंबर 2026।
महिला स्वयं सहायता समूहों को सौर ऊर्जा से जोड़ने एवं स्वच्छ और किफायती ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Triambi India Pvt. Ltd. द्वारा आज नगर निगम रुद्रपुर में सोलर प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया गया।
इस अवसर पर रुद्रपुर के मेयर श्री विकास शर्मा के समक्ष महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सौर ऊर्जा आधारित परियोजना की जानकारी एवं संभावित कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। परियोजना का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा की बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा भविष्य में आर्थिक गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करना है।
प्रस्तुतीकरण के दौरान Triambi India Pvt. Ltd. के निदेशक श्री कुलदीप चौहान एवं श्री नवनीत चौहान तथा श्री योगेश जोशी भी नगर निगम रुद्रपुर से सिटी मैनेजर मनोज का नाटक ममता आर्य शिप्रा अधिकारी रेनू शर्मा उपस्थित रहे।
कंपनी की ओर से बताया गया कि सौर ऊर्जा आज के समय में ऊर्जा की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के साथ-साथ बिजली खर्च को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ इस प्रकार की परियोजनाओं को जोड़कर स्थानीय स्तर पर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा सकता है।
Triambi India Pvt. Ltd. ने कहा कि कंपनी भविष्य में भी नगर निगम एवं स्थानीय संस्थाओं के साथ मिलकर सौर ऊर्जा से संबंधित व्यावहारिक एवं जनहितकारी परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए प्रयासरत रहेगी।
— Triambi India Pvt. Ltd.
निदेशक: कुलदीप चौहान | नवनीत चौहान






टिप्पणियाँ (0)