साइन इन

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में दिनेशपुर क्षेत्र में हुई चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा

By ·
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में दिनेशपुर क्षेत्र में हुई चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा

*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में दिनेशपुर क्षेत्र में हुई चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा।*


➡️*विद्यालय में चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार।*

➡️ *शातिर चोरों से चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद।*


➡️ *आरोपियों पर पूर्व में भी दर्ज हैं मुक़दमे पंजीकृत।*


दिनांक-29-09-2026 को थाना दिनेशपुर क्षेत्रान्तर्गत समाजोत्थान उच्चत माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विरेश कुमार ने थाने पर आकर सूचना दी कि उनके स्कूल में अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर CCTV DVR, एम्लीफायर, 03 Speaker, इन्वर्टर, SNPS Device आदि सामान चोरी किया है । घटना के सम्बंध में तत्काल FIR नं0 157/2026 धारा- 305 (ए)/331(4) BNS पंजीकृत कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरु की गयी । घटना के अनावरण हेतु श्रीमान SSP महोदय द्वारा श्रीमान SP City एवं CO पन्तनगर महोदय के निकट परिवेक्षण में थानाध्यक्ष दिनेशपुर की नेतृत्व में टीम का गठन कर शिक्षण संस्थान में हुई चोरी के चोरों की तलाश व माल बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये । पुलिस टीम द्वारा मुखबिरो का जाल फैलाकर जांच शुरू की । कल दिनाँक 30.09.2026 को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त घटना से सम्बंधित चोर चोरी का माल बेचने की फिराक में है जो महतोष मकरन्दपुर रोड पर नदी किनारे देखे गए है । पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो चोरो 1. विजय सरकार पुत्र रिधु सरकार उम्र 25 वर्ष 2. राजेश सरकार पुत्र तुलसी सरकार उम्र 27 वर्ष निवासीगण टेकपाडा वार्ड नं0 9 थाना दिनेशपुर उधम सिंह नगर को पकड लिया जिनके कब्जे से विद्यालय से चोरी हुआ सामान CCTV DVR, एम्लीफायर, 03 Speaker, इन्वर्टर, SNPS Device बरामद हुआ । पूछताछ में इनके द्वारा बताया कि वो दोनो नशे के आदि है तथा नशे के लिए दोनो ने साथ मिलकर विद्यालय में चोरी की थी । दोनो अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का समस्त सामान बरामद हुआ है । विजय सरकार पर पूर्व में चोरी, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ तस्करी एवं शराब तस्करी के कुल 07 संगीन मामले दर्ज है साथ ही राजेश सरकार पर भी चोरी का मामला दर्ज है । दोनो अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है । दोनो के विरुद्ध अन्य निरोधात्मक कार्यवाही भी की जाएगी ।


*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*


1. विजय सरकार पुत्र रिधु सरकार उम्र 25 वर्ष निवासी टेकपाडा वार्ड नं0 9 थाना दिनेशपुर उधम सिंह नगर ।


2. राजेश सरकार पुत्र तुलसी सरकार उम्र 27 वर्ष निवासी टेकपाडा वार्ड नं0 9 थाना दिनेशपुर उधम सिंह नगर ।


*बरामद मालः-*


CCTV DVR, एम्लीफायर, 03 Speaker, इन्वर्टर, SNPS Device

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें