साइन इन

श्री बालाजी धाम का 11 दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव 14 नवंबर से, मंदिर निर्माण का होगा भूमि पूजन एवं शिलान्यास

By ·

श्री बालाजी धाम का 11 दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव 14 नवंबर से, मंदिर निर्माण का होगा भूमि पूजन एवं शिलान्यास



रुद्रपुर। श्री बालाजी धाम, रुद्रपुर के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 14 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक 11 दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को श्री बालाजी धाम परिवार एवं श्री बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) की ओर से पत्रकार वार्ता आयोजित कर महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई।


पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि 11 दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 24 नवंबर को श्री बालाजी धाम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह होगा। इसके साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।


आयोजन की जानकारी देते हुए बताया गया कि 14 नवंबर शनिवार को दोपहर 2:15 बजे एलायंस कम्युनिटी हॉल से निशान यात्रा निकाली जाएगी। 15 नवंबर को सुबह 10:15 बजे रक्तदान शिविर तथा 16 नवंबर को शाम 4:15 बजे सुंदरकांड पाठ होगा। 17 नवंबर को शाम 4:15 बजे एमिनिटी पब्लिक स्कूल से कलश यात्रा प्रारंभ होगी।


इसके अलावा 18 से 24 नवंबर तक सात दिवसीय हनुमत एवं महा रुद्र यज्ञ महोत्सव आयोजित होगा। इसमें पंचमुखी हनुमान जी के विभिन्न स्वरूपों का हवन एवं पूजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 नवंबर को श्री हनुमान जी, 19 नवंबर को श्री नृसिंह जी, 20 नवंबर को श्री गरुड़ जी, 21 नवंबर को श्री वराह जी, 22 नवंबर को श्री हयग्रीव जी तथा 23 नवंबर को श्री महा रुद्र जी का यज्ञ संपन्न होगा। वहीं 24 नवंबर को आवाहित देवताओं एवं हनुमत सहस्रनाम का यज्ञ तथा पूर्णाहुति होगी। यज्ञ प्रतिदिन सुबह 8:15 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक चलेगा।


ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 7:15 बजे महाआरती होगी। 24 नवंबर को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह के साथ विशाल भंडारे का आयोजन कर महोत्सव का समापन किया जाएगा।


पत्रकार वार्ता में विजय अरोरा, विजय भूषण गर्ग, भारत भूषण चुग, राजेंद्र सिधर, प्रवेश साहनी, चन्दरकांत अरोरा, नीरज बतरा, प्रीतम अरोरा, एसपीएस नेगी, प्रवीण सूरी, मुकेश घई, राहुल गुप्ता, अभिषेक कपूर, मोहित जिंदल, गोल्डी बेदी, मोनू राजपूत, संजीव भारद्वाज, रोहित हुड़िया, हर्ष जिंदल, आशु नागपाल सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी, ट्रस्टी एवं सेवादार मौजूद रहे।

ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें

रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अब तक 03 अभियुक्त गिरफ्तार* उत्तराखंड

रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अब तक 03 अभियुक्त गिरफ्तार*

एक दिन पहले
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया रात्रिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिखी देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति* उत्तराखंड

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया रात्रिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिखी देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति*

एक दिन पहले