साइन इन

कर्तव्य, समर्पण और अनुशासन की गौरवमयी यात्रा को सलाम

By ·
कर्तव्य, समर्पण और अनुशासन की गौरवमयी यात्रा को सलाम

*कर्तव्य, समर्पण और अनुशासन की गौरवमयी यात्रा को सलाम...*


🛑 *अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले 02 पुलिस कार्मिकों को एसपी सिटी रुद्रपुर द्वारा सम्मानपूर्वक दी भावभीनी विदाई*


➡️ *"पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर किया सम्मानित।*


➡️ *सेवाकाल के दौरान दिए गए उत्कृष्ट एवं कर्तव्यनिष्ठ योगदान की सराहना करते हुए सुखमय जीवन की दी शुभकामनाएं।*




🛑 आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन रुद्रपुर में ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर श्री प्रमोद कुमार महोदय ने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि समाज, कानून एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का सर्वोच्च उत्तरदायित्व है। सेवा के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कठिन परिस्थितियों में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करता है। ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं अनुभवों के माध्यम से सदैव विभाग की अमूल्य धरोहर बने रहते हैं।उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके अनुकरणीय योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।


*सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारी निम्नवत हैं—*

➡️ अपर उपनिरीक्षक ना0 पु0 श्री गणेश सिंह (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)



➡️ मुख्य आरक्षी ना0पु0 श्री जगदीश सिंह (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)



विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रुद्रपुर श्री गजेन्द्र परवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह सम्मान, आत्मीयता एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के उत्कृष्ट सेवाकाल को नमन करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व मे कांग्रेस के झूठ के खिलाफ कल गांधी पार्क से गरजेगी भाजपा, हजारों की संख्या में अराजकता हटाओ लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होंगे कार्यकर्ता : शिव अरोड़ा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व मे कांग्रेस के झूठ के खिलाफ कल गांधी पार्क से गरजेगी भाजपा, हजारों की संख्या में अराजकता हटाओ लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होंगे कार्यकर्ता : शिव अरोड़ा

30 मिनट पहले