साइन इन

रुद्रपुर।श्री सनातन रामलीला कमेटी दूधिया नगर द्वारा भदईपुरा में पिछले कई दिनों से आयोजित की जा रही श्री रामलीला का भव्य समापन हो गया।

By ·
रुद्रपुर।श्री सनातन रामलीला कमेटी दूधिया नगर द्वारा भदईपुरा में पिछले कई दिनों से आयोजित की जा रही श्री रामलीला का भव्य समापन हो गया।

*रुद्रपुर।श्री सनातन रामलीला कमेटी दूधिया नगर द्वारा भदईपुरा में पिछले कई दिनों से आयोजित की जा रही श्री रामलीला का भव्य समापन हो गया।* इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के अंतिम दिन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का अत्यंत मनमोहक और सजीव मंचन किया गया। राम के पुनः अयोध्या लौटने और उनके राज्याभिषेक के प्रसंग को देखकर पंडाल में मौजूद सभी श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।


समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विशेष रूप से पहुंचकर रामलीला के सभी कलाकारों को उनकी बेहतरीन और जीवंत अभिनय कला के लिए सम्मानित किया। इस दौरान आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन हमें मर्यादा, कर्तव्यपालन, त्याग और आदर्शों पर चलना सिखाता है। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक मंचन नहीं है, बल्कि यह हमारी प्राचीन संस्कृति और सनातन संस्कारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए पूरी रामलीला कमेटी और स्थानीय नागरिकों की पूरी टीम की सराहना की और बधाई दी।


समापन अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के संरक्षक श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद महाराज, अध्यक्ष गजेंद्र राघव मिस्त्री, संजय ठुकराल, अजय नारायण सिंह, प्रेमपाल यादव, पोशाकी लाल शर्मा, कुंवर पाल, होरीलाल, पप्पू श्रीवास्तव और पवन गुप्ता समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें