साइन इन

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव कुशवाहा ने विधायक आवास पहुंचकर शिव अरोरा का लिया आशीर्वाद; विधायक ने उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई देते हुए छात्र हित में कार्य करने हेतु शुभकामनायें दी

By ·
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव कुशवाहा ने विधायक आवास पहुंचकर शिव अरोरा का  लिया आशीर्वाद; विधायक ने उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई देते हुए छात्र हित में कार्य करने हेतु शुभकामनायें दी

*रुद्रपुर डिग्री कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव कुशवाहा ने विधायक आवास पहुंचकर शिव अरोरा का लिया आशीर्वाद; विधायक ने उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई देते हुए छात्र हित में कार्य करने हेतु शुभकामनायें दी*



रुद्रपुर। रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में हाल ही में संपन्न हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव कुशवाहा ने विधायक आवास पहुंचकर विधायक शिव अरोरा से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने गौरव कुशवाहा को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में गौरव कुशवाहा कॉलेज हित और छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को साथ लेकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान हो सके और महाविद्यालय के विकास को भी गति मिले।

विधायक ने कहा कि रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में उनके द्वारा पूर्व में भी छात्र हित और कॉलेज के विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गौरव कुशवाहा भी सभी को साथ लेकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे और कॉलेज की बेहतरी के लिए अपना योगदान देंगे।

शिव अरोरा ने गौरव कुशवाहा को आश्वस्त किया कि कॉलेज एवं छात्र हित से जुड़े कार्यों में उन्हें हरसंभव सहयोग और मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ नेतृत्व विद्यार्थियों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर छतरपुर प्रधान हरीश भट्ट, धर्मपुर प्रधान दीपक गोस्वामी, संजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें