साइन इन
मुख्य समाचार
24 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर निकली समरसता यात्रा कुल्हाल गेट पर होगा भव्य स्वागत, धनौरी में विशाल जनसभा◆सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में विशेष जनजागरूकता अभियान आयोजित◆*गुरु के रंग में रंगा रुद्रपुर, विधायक शिव अरोरा के स्टॉल पर नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से स्वागत, पंज प्यारों व गुरुद्वारा कमेटियों को किया गया सम्मानित◆ ◆◆◆

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में विधायक शिव अरोरा ने टेका माथा, प्रबंधक कमेटी ने विधायक को सरोपा भेट कर किया सम्मानित

By ·
प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में विधायक शिव अरोरा ने टेका माथा, प्रबंधक कमेटी ने विधायक को सरोपा भेट कर किया सम्मानित

*प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में विधायक शिव अरोरा ने टेका माथा, प्रबंधक कमेटी ने विधायक को सरोपा भेट कर किया सम्मानित*

*बाबा नानक के उपदेशों से समाज को मिलती है सेवा, सद्भाव और मानवता की प्रेरणा : शिव अरोरा*


रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने मुख्य बाजार स्थित गोल मार्केट गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचकर गुरु चरणों में शीश नवाया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में आयोजित अमृत वचन समागम में बड़ी संख्या में पहुंची संगत के साथ विधायक ने भी गुरु महाराज के पावन वचनों का श्रवण किया और गुरुघर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी की ओर से विधायक शिव अरोरा को सरोपा एवं गुरु साहिब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समस्त संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, समानता, प्रेम, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा के महान संदेश को आत्मसात करने का पावन अवसर है।


विधायक शिव अरोरा ने कहा कि बाबा नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरे समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं। उनकी ओर से दिया गया सेवा, सिमरन और आपसी सद्भाव का संदेश प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यह गुरुनानक की कृपा और आशीर्वाद ही है कि रुद्रपुर निरंतर तरक्की एवं खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। हम सभी को भी गुरु साहिब की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज के बीच सेवाभाव से कार्य करना चाहिए तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।


उन्होंने प्रकाश पर्व की समस्त क्षेत्रवासियों एवं सिख समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।


इस दौरान जोगेंद्र सिंह, अजमेर सिंह, जीत सिंह, हरजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, हरपाल सिंह,गुरदीप गाबा, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, राजेश कामरा, पियूष भाटिया, विजय कुमार, मयंक कक्कड़, वासु गुम्बर आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें

*महिलाओं के अपमान पर मीना शर्मा का तीखा हमला, बोलीं– निर्दोष हैं तो वॉइस सैंपलिंग से क्यों बच रहे ठुकराल?*      *एसएसपी अजय गणपति से मुलाकात कर ऑडियो प्रकरण की जांच में तेजी लाने की मांग, कहा– कोर्ट की जांच में सहयोग करें पूर्व विधायक, दूध का दूध और पानी उत्तराखंड

*महिलाओं के अपमान पर मीना शर्मा का तीखा हमला, बोलीं– निर्दोष हैं तो वॉइस सैंपलिंग से क्यों बच रहे ठुकराल?* *एसएसपी अजय गणपति से मुलाकात कर ऑडियो प्रकरण की जांच में तेजी लाने की मांग, कहा– कोर्ट की जांच में सहयोग करें पूर्व विधायक, दूध का दूध और पानी

9 मिनट पहले