साइन इन

MBBS में दाखिले दिलाने का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

MBBS में दाखिले दिलाने का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

By · · via Janata Samachar
MBBS में दाखिले दिलाने का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

MBBS में दाखिले दिलाने का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

*एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर MBBS में दाखिले दिलाने का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*???? फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड, खतौनी, परिवार रजिस्टर एवं विद्युत बिल सहित अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार कर थे शातिर आरोपी*

*???? कोतवाली गदरपुर पुलिस ने 02 अभियुक्तों को दबोचा, मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क एवं SSD बरामद।*

*घटना का विवरण*

???? दिनांक 25.09.2026 को राजस्व निरीक्षक गदरपुर श्री विनोद कुमार की तहरीर के आधार पर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी स्थायी निवास, जाति एवं अनाथ प्रमाण-पत्र तैयार कर लाभ लेने के संबंध में कोतवाली गदरपुर में मु0अ0सं0 283/2026, धारा 318(4), 336(3), 338, 339, 340(2), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान 05 छात्रों से संबंधित प्रमाण-पत्रों में फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड, राशन कार्ड, खतौनी, परिवार रजिस्टर एवं विद्युत बिल आदि दस्तावेजों के प्रयोग की जानकारी सामने आई।

प्रकरण में नामजद अभियुक्त शुभम हुड़िया एवं निखिल वर्मा को दिनांक 25.09.2026 को दौरान पूछताछ हेतु कोतवाली गदरपुर लाया गया था बाद पूछताछ के दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि अभियुक्तगण द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर MBBS में दाखिला दिलाने का आपराधिक षडयंत्र रचते थे तथा कूटरचित दस्तावेज तैयार किया करते थे। दोनो शातिर अभियुक्तों को कोतवाली गदरपुर पुलिस ने बाद पूछताछ गिरफ्तार किया। 

*बरामदगी*

➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से—

• 02 मोबाइल फोन

• 01 HP EliteBook x360 1030 G4 लैपटॉप

• 01 हार्ड डिस्क

• 01 SSD बरामद किए गए हैं।

➡️ अभियुक्तों के मोबाइल फोन से प्राप्त रिकॉर्डिंग एवं अन्य दस्तावेजों को विवेचना में शामिल किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. शुभम हुड़िया पुत्र राजकुमार हुड़िया, निवासी पुरानी मंडी, वार्ड नं0-10, गदरपुर, जिला ऊधमसिंहनगर।

2. निखिल वर्मा पुत्र मोती राम, निवासी वार्ड नं0-11, पशु चिकित्सालय, गदरपुर, जिला ऊधमसिंहनगर।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें