साइन इन

नवनिर्वाचित सभापति कमल सैनी ने विभिन्न वार्डों में किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

By ·
नवनिर्वाचित सभापति कमल सैनी ने विभिन्न वार्डों में किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

नवनिर्वाचित सभापति कमल सैनी ने विभिन्न वार्डों में किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश


आशीष मित्तल कोटपूतली, 29 सितंबर 2026


नवनिर्वाचित सभापति कमल सैनी ने शहर के कायाकल्प व मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के अपने संकल्प को धरातल पर उतारते हुए ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मंगलवार को कस्बे के विभिन्न वार्डो में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त अरुण कुमार शर्मा, एक्सईएन दीपक मीणा, पार्षद दिनेश सैनी, पार्षद प्रतिनिधि प्रफुल्ल रमन, पार्षद प्रत्याषी रहे दयाराम कुमावत समेत कस्बावासी मौजूद रहें। सभापति ने वार्डों की गलियों व मुख्य रास्तों का दौरा कर साफ-सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन व जल निकासी की जमीनी हकीकत देखी। इस दौरान उन्होंने ना केवल प्रशासनिक कमियों को परखा, बल्कि स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद भी किया। आमजन से उनकी रोजमर्रा की समस्याएं सुनीं और उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने में नगर परिषद प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ेगा।


अधिकारियों को दिए निर्देश :- गंदगी व जल भराव की शिकायतों को लेकर सभापति ने मौके पर मौजूद अधिकारियों आयुक्त अरुण शर्मा व एक्सईएन दीपक मीणा को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जायें। जल निकासी की व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारा जायें, ताकि आने वाले समय में आम जनता को कोई परेशानी ना हो। पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्ड की समस्याओं से सभापति को अवगत कराया, जिस पर त्वरित कार्यवाही का आष्वासन मिला। इस मौके पर सभापति कमल सैनी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में हर नागरिक को बुनियादी सुविधायें मुहैया कराना, बेहतर जल निकासी सुनिश्चित करना व स्वच्छता का स्तर ऊंचा उठाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान व कोटपूतली शहर का सर्वांगीण विकास ही हमारा एकमात्र संकल्प है। हम एक स्वच्छ कोटपूतली, सुंदर कोटपूतली, विकसित कोटपूतली की परिकल्पना को सच साबित करके रहेंगे।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें