साइन इन

महापौर विकास शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

By ·
महापौर विकास शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

महापौर विकास शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन


रुद्रपुर। आज आवास विकास स्थित पटेल पार्क में महापौर विकास शर्मा ने भार gvतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श और विचार आज भी हम सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।


महापौर ने कहा कि सरदार पटेल जी के बताए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।


इस दौरान सुरेश कोली, हिमांशु शुक्ला, तरुण दत्ता, राजेश जग्गा, बीनू, पवन राणा, मोर सिंह यादव, मुकेश पाल, विपिन गहलोत, बिट्टू, आकाश रस्तोगी, गोविंद शर्मा, रचित सिंह, नितिन, प्रमोद मित्तल, मनीष पाल, राधेश शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व मे कांग्रेस के झूठ के खिलाफ कल गांधी पार्क से गरजेगी भाजपा, हजारों की संख्या में अराजकता हटाओ लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होंगे कार्यकर्ता : शिव अरोड़ा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व मे कांग्रेस के झूठ के खिलाफ कल गांधी पार्क से गरजेगी भाजपा, हजारों की संख्या में अराजकता हटाओ लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होंगे कार्यकर्ता : शिव अरोड़ा

23 मिनट पहले