जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
*जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*
मा० जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जिला न्यायालय परिसर, रुद्रपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों एवं वादकारियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर व शुगर जांच, एन सी डी स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण तथा रक्त की सामान्य जांचें
की गईं तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के गोस्वामी ने बताया कि शिविर में कुल 227 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आगे भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।टीम में डॉ. सैय्यद अब्बास (फिजिशियन), डॉ. उदय शंकर (नेत्र सर्जन), डॉ. संदीप राय, स्टाफ नर्स अर्चना पाल, लैब टेक्नीशियन मो. शरीफ, एएनएम लतिका मण्डल एवं दृष्टिमितिज्ञ अमित सक्सेना मौजूद रहे।







टिप्पणियाँ (0)