साइन इन

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

By ·
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।


*रुद्रपुर । पूर्व विधायक पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।*राजकुमार ठुकराल ने शहर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।* इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों और आयोजकों ने उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ठुकराल ने रंपुरा में श्री श्री काली दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव के अलावा खानपुर नंबर दो, धर्मनगर और ट्रांजिट कैंप सहित कई स्थानों पर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए।


विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आयोजकों ने उनका स्वागत किया। दुर्गा पूजा के अवसर पर पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा अर्चना के बीच उत्सव का माहौल रहा। ठुकराल ने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। उन्होंने आयोजकों और श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की बात कही।


इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि दुर्गा पूजा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। मां दुर्गा की आराधना शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा देते हैं।


उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे अवसरों पर सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर पर्व की खुशियां साझा करते हैं। उन्होंने पूजा समितियों की ओर से किए जा रहे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में समितियों और स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।


इस दौरान चौधरी चमन सिंह, चौधरी ओमपाल सिंह, ललित बिष्ट, सुनील चुघ, आकाश बठला, आनंद शर्मा, गगन ग्रोवर, अंकित बठला, केरू मंडल, रोहित घीक, अक्षय मद्दा, कपिल सागर, परिमल अधिकारी, भक्तो दास, वंश ग्रोवर, राजकुमार मंडल, सुखदेव मंडल, संजय सरकार, राकेश हाल्दार, सूरज सिकदार, भरोसा विश्वास, सूरज सरकार, सुकुमार सरकार, प्रकाश सिकदार, डॉ. सुमित राय, विजय डे, मिथुन दास, विजय साना, राज चक्रवर्ती, विश्वजीत मंडल, प्रणय राय चौधरी, सचिन मंडल, सुमित एम. स्वर्णकार, बाबू सरदार, प्रवीण कुमार सिंह, तुलसी शाहा, प्रदीप शाहा, शानू दास, आलोक राय, नंदशेखर गांगुली, सुबीर दास, शुभम दास, मानस बैरागी, पिंटू राय, प्रसन्नजीत पात्रा, कार्तिक चक्रवर्ती, गोपाल दा, मंगल सरदार, संजीत सरकार, राज सरकार और सुकुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें