भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में “सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत बाल अधिकार एवं पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया जागरूक
*भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में “सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत बाल अधिकार एवं पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया जागरूक*
*रुद्रपुर, उधम सिंह नगर।*
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल, रामेश्वरपुरम, रुद्रपुर में “सुरक्षित बचपन अभियान” (Surakshit Bachpan Abhiyan) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती व्योमा जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम-2012, बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने तथा इसकी जानकारी अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित विभाग को देने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में इन नंबरों के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा बाल अधिकार एवं पॉक्सो अधिनियम से संबंधित विभिन्न प्रश्न भी पूछे गए, जिनका जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा सरल एवं संतोषजनक उत्तर दिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा बाल यौन शोषण की रोकथाम के लिए सुरक्षित वातावरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







टिप्पणियाँ (0)