साइन इन

सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत "सेवा सेतु सरकार आपके द्वार" बहुउद्देशीय शिविर का शुभारम्भ,जसपुर ब्लॉक से हुई शुरुआत*।

सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत "सेवा सेतु सरकार आपके द्वार" बहुउद्देशीय शिविर का शुभारम्भ,जसपुर ब्लॉक से हुई शुरुआत*।

By · · via Janata Samachar
सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत "सेवा सेतु  सरकार आपके द्वार" बहुउद्देशीय शिविर का शुभारम्भ,जसपुर ब्लॉक से हुई शुरुआत*।

सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत "सेवा सेतु सरकार आपके द्वार" बहुउद्देशीय शिविर का शुभारम्भ,जसपुर ब्लॉक से हुई शुरुआत*।

केन्द्र एवं राज्य सरकार की 24 विभागों की योजनाओं के लगे स्टॉल, सैकड़ों लाभार्थी लाभान्वित*

जसपुर 28 सितम्बर, 2026 (सू0वि0)- 

दर्जा राज्य मंत्री विनय रोहेला की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत भरतपुर के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  मा0 मंत्री को कार्यक्रम में पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत किया। 

       कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री रोहेला ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य हैं। उन्होने कहा कि शिविर के माध्यम से जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जानकारी दी जा रही है और पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि जनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े मौके पर ही जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सकें। उन्होने कहा कि जनता की सरकार-जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्या सुन रही है और विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और सरकार की प्राथमिकता है कि हर सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुरे प्रदेश में विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

     मा0 मंत्री श्री रोहेला ने शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरिक्षण किया और जनता को विभागों द्वारा दी जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत जानकारी ली एवं लाभार्थियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मा0 मंत्री ने शिविर में 5 महिलाओं को महालक्ष्मी किट, 15 व्यक्तियों को मनरेगा/जॉब कार्ड एवं 28 श्रम कार्ड वितरित किये। और शिविर में जनता की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।

      ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर एवं जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि 05 साल में अनेक अनवरत विकास कार्य हुआ है। उन्होने कहा कि जनपद में शिविर लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही व पत्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। 

       कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसेवा स्टॉलों के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में 74 आवेदन एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 38 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

       शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 316 ओपीडी की गई, 1 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 6 आयुष्मान कार्ड बनाये गए, 6 एएनसी, 65 एक्सरे किया गया। उरेड़ा विभाग द्वारा आवेदन के लिए 2 फार्म वितरित किये गए, सहकारिता विभाग द्वारा 6 लोगों को लाभान्वित किया गया, कृषि विभाग द्वारा 6 मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाये गए, 2 किसानों को प्रधानमंत्री किसानों सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया। उद्यान विभाग द्वारा 4 किसानों को उर्वरक वितरित किये गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 पेंशन आवेदन कराये गए, एक दिव्यांग बस पास, 3 कृत्रिम अंग वितरित किये एवं 3शादी अनुदान के आवेदन कराये गए। डेयरी विकास विभाग द्वारा दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 9 लोगों को लाभान्वित किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा 1 तालाब निर्माण एवं 1 बायोफ्लॉक यूनिट हेतु आवेदन कराये गए। पंचायती राज विभाग में जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु 12 आवेदन प्राप्त हुए एवं एक प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। 9 आधार कार्ड अपडेट किये गए। पंचायत राज विभाग द्वारा 35 लोगों को परिवार रजिस्टर की प्रति दी गई। रीप योजना के अंतर्गत 14 लाभार्थियों को अल्ट्रापुअर चेक वितरित किये गए। विद्युत विभाग को बिजली के बिल संबंधी 7 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 6 का निस्तारण किया गया।

      शिविर में नगर निगम, राजस्व, विद्युत, मत्स्य, कृषि, सैनिक कल्याण, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे। होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षण कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया।

       इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चन्नी, ग्राम प्रधान अंकुर कुमार, विजय पाल, खण्ड विकास अधिकारी कमलेश कुमार काण्डपाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ वि0 के0 यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ (0)

इस तरह की और खबरें