हांसी में दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग:7वें जांच शिविर में 30 जरूरतमंदों का चयन, संस्था पदाधिकारियों ने लिया माप

हिसार जिले के हांसी में सामाजिक संस्था लोकहित मंच द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों की सेवा में समर्पित 7वें दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन सोमवार को चौपटा बाजार स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर परिसर में किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों की जांच कर उनके कृत्रिम अंगों के लिए नाप लिया गया। कृत्रिम अंगों का लिया माप कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र भयाणा एवं कपिल बंसल ने बताया कि शिविर भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा द्वारा संचालित लाला देवी चंद ग्रोवर निशुल्क कृत्रिम अंग निर्माण कार्यशाला के सहयोग से लगाया गया। शिविर में 30 जरूरतमंद दिव्यांगजनों का चयन कर उनके कृत्रिम अंगों के लिए माप लिया गया। संस्था के प्रयास की सराहना कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भारत विकास परिषद के प्रांतीय सेवा प्रमुख कमलेश गर्ग, प्रदेश अनाज आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष रामअवतार तायल, मंदिर ट्रस्ट सचिव प्रवीण बंसल एवं प्रबंधक पंडित रत्न लाल शर्मा ने संस्था के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकहित मंच समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। बैसाखी, ट्राइसाइकिल-व्हीलचेयर का होगा वितरण संस्था महासचिव मनमोहन तायल ने बताया कि अध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया के नेतृत्व में जल्द ही एक वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें चयनित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, बैसाखी, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन आदि निशुल्क वितरित की जाएंगी। कार्यक्रम में लोकहित मंच की पूरी टीम की उपस्थिति और सेवा भावना ने यह सिद्ध किया कि समाज की सच्ची सेवा दिल से करने वाले हाथों में बदलाव की ताकत है।

Jul 14, 2025 - 13:16
 0